नानी के साथ चाट खाने आई युवती का फिल्मी अंदाज में अपहरण

नानी के साथ चाट खाने आई युवती का फिल्मी अंदाज में अपहरण

ग्वालियर। शहर के भीड़ भाड़ वाले सबसे व्यस्त फूलबाग चौराहे के पास से बीती रात एक युवती का अपहरण हो गया। 25 वर्षीय युवती अपनी नानी के साथ चौपाटी पर चाट खाने आई थी तभी बोलेरो सवार तीन युवक उसका अपहरण कर भाग गए।

पड़ाव थाना क्षेत्र में आने वाले फूलबाग चौराहे के पास चौपाटी बनी है यहाँ। दिन से लेकर रात तक बहुत भीड़ रहती है। बीती रात राम बाग कॉलोनी में रहने वाली एक महिला अपनी 25 वर्षीय नातिन के साथ चाट, गोलगप्पे खाने आई थी। उन्होंने अपनी कार साइड से पार्क की और चौपाटी की तरफ जाने लगी तभी एक बोलेरो गाड़ी उनके पास आकर फिल्मी अंदाज में रुकी, उसमें से तीन युवक उतरे, महिला को धक्का दिया और युवती को खींचा, गाड़ी में बैठाया और बसंत विहार की तरफ भाग गए। महिला ने शोर मचाया लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते युवक गाड़ी सहित भाग चुके थे। महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की लेकिन कोई फायदा नहीं निकला। टी आया ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक महिला ने टीकमगढ़ निवासी एक युवक और उसके दोस्तों पर शक जताया है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक आरोपियों और युवती का कोई सुराग नहीं मिला है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews