“महाराज- शिवराज ” के इंतजार में थक कर जमीन पर बैठ गए मंत्री तोमर, बोले अच्छा लगता है

“महाराज- शिवराज ” के इंतजार में थक कर जमीन पर बैठ गए मंत्री तोमर, बोले अच्छा लगता है

ग्वालियर, अतुल सक्सेना

भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय सदस्यता ग्रहण समारोह की शुरुआत आज ग्वालियर विधानसभा से हुई। कार्यक्रम देरी से शुरू हुआ जिसके चलते व्यवस्थाओं पर नियंत्रण कर पाना मुश्किल हो रहा था। इंतजार करते करते जब ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर थक गए तो वे जमीन पर बैठ गए। मीडिया की नजर उन पर पड़ी तो वे कहने लगे, मुझे अच्छा लगता है, मैं तो सेवक हूँ मैं इस माटी को प्रणाम कर रहा हूँ।

फूलबाग मैदान से शनिवार 22अगस्त को भाजपा ने अपने संभाग स्तरीय तीन दिवसीय सदस्यता ग्रहण समारोह की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भोपाल से और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिल्ली से आना था । तोमर और सिंधिया तो निर्धारित समय पर ग्वालियर विमानतल पर पहुँच गए लेकिन मुख्यमंत्री नहीं पहुंचे।कारण बताया गया कि भोपाल में जोरदार बारिश हो रही थी जिसके कारण रन वे गीला था और विमान उड़ नहीं सकता था। जब बारिश थमी तब वे उड़कर ग्वालियर पहुंचे। इस बीच कार्यक्रम में बहुत देर हो गई थी। इंतजार करते करते करीब दो घंटे बीत चुके थे। अपनी विधान सभा का कार्यक्रम होने के कारण ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह पिछले कई दिनों से मेहनत कर रहे थे। लिहाजा वे थकान मिटाने के लिएऔर महाराज शिवराज का इंतजार करते हुए थक कर जमीन पर बैठे गए।

मंत्री तोमर के जमीन पर बैठते ही मीडिया की नजर उनके ऊपर पड़ी और वो उनकी वीडियो बनाने लगे। मंत्री हाथ जोड़कर निवेदन करते रहे कि रहने दीजिये क्यों फोटो ले रहे हैं। वीडियो बना रहे हैं। इंतजार के सवाल पर मंत्री तोमर ने कहा कि मुझे जमीन पर बैठना अच्छा लगता है ये माँ है इसने मुझे इस लायक बनाया है कि मैं आपकी सेवा कर सकूँ इसलिए इसे प्रणाम कर रहा हूँ। जिससे मुझे और शक्ति मिले और मैं अच्छे से सेवा कर सकूँ। बाद में उनके अनुरोध पर मीडिया वहाँ से हट गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews