MP News : कांग्रेस विधायक से परेशान व्यक्ति ने खाया जहर, हालत गंभीर

MP News : कांग्रेस विधायक से परेशान व्यक्ति ने खाया जहर, हालत गंभीर

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मुरैना जिले के सुमावली से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह (Congress MLA Ajab Singh Kushwah) से परेशान एक व्यक्ति ने सोमवार रात विधायक के निवास के बाहर सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। व्यक्ति की हालत गंभीर है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : पुलिस और आर्मी जवान के बीच विवाद, झूमाझटकी, चौराहे पर लगाया जाम

सल्फास खाने वाले पीड़ित सीताराम शर्मा का कहना है कि उसने कांग्रेस विधायक के साथ जमीन का सौदा कर प्लाट बिकवाये थे। लेकिन विधाएक ने ना प्लाट दिए और ना पैसा वापस किया।  मैंने जिनसे पैसे लेकर विधायक को दिए थे वो लोग मुझे परेशान कर रहे हैं।  सीताराम शर्मा ने कहा कि उन्होंने पुलिस में FIR भी कराई है लेकिन फिर भी पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही।

[dgv_vimeo_video id=”638781086″]

[dgv_vimeo_video id=”638781244″]

[dgv_vimeo_video id=”638781441″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews