सिंधिया को केंद्र में मंत्री बनाये जाने की मांग पर प्रह्लाद पटेल का पलटवार “भाजपा में ये परंपरा नहीं”

सिंधिया को केंद्र में मंत्री बनाये जाने की मांग पर प्रह्लाद पटेल का पलटवार “भाजपा में ये परंपरा नहीं”

ग्वालियर। अतुल सक्सेना| प्रदेश सरकार के मंत्री एवं सिंधिया समर्थक नेता गोविंद सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) द्वारा सिंधिया को केंद्र में मंत्री बनाये जाने की मांग पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल (Prahlad patel) ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) में इस तरह की परंपरा नहीं है।

ग्वालियर (Gwalior) में अल्पप्रवास पर आये केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल से जब पत्रकारों ने सिंधिया समर्थक प्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के उस बयान पर प्रतिक्रिया चाही जिसमें उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को केंद्र सरकार में मंत्री बनाये जाने की मांग की है तो उन्होंने कहा कहा कि मुझे लगता है कि गोविंद सिंह जी ने मांग की है तो हाईकमान तक जरूर पहुंचेगी । लेकिन इसके साथ ही प्रहलाद पटेल ने यह भी कह दिया उनके यहां इस प्रकार की परंपरा नहीं है ।

केंद्रीय मंत्री के इस बयान से साफ हो गया कि सिंधिया के साथ भाजपा में आये उनके समर्थक मंत्री अभी भाजपा की परंपरा से परिचित ही नहीं है वे कांग्रेसी मानसिकता से बाहर नहीं आ पाए हैं। गौरतलब है कि शिवराज सरकार के सिंधिया समर्थक कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया को केंद्र में मंत्री बनाये जाने की मांग उठाई है जिसके बाद से सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews