मनोरोगी है भोपाल एयरपोर्ट पर हंगामा करने वाला युवक

मनोरोगी है भोपाल एयरपोर्ट पर हंगामा करने वाला युवक

ग्वालियर।अतुल सक्सेना। राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर खड़े हेलिकॉप्टर में तोड़फोड़ करने और एक विमान के सामने हवाई पट्टी पर लेटकर हंगामा करने वाला युवक योगेश मनोरोगी है। ये निष्कर्ष उसके लगातार दस दिन तक चली जांच के बाद निकला है। ग्वालियर मानसिक आरोग्यशाला के मनोरोग विशेषज्ञों ने योगेश की रिपोर्ट भोपाल भेज दी है।

राजा भोज एयरपोर्ट पर बीती 2 फरवरी को हंगामा करने वाला युवक योगेश त्रिपाठी मनोरोगी है। ग्वालियर मानसिक आरोग्यशाला के विशेषज्ञों ने लगातार 10 दिनों तक उसका परीक्षण किया और उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी। शुरुआत में योगेश डॉक्टरों कि बात पर कोई रिस्पोंस नहीं दे रहा था और गुमसुम रहता था। लेकिन धीरे धीरे वो इलाज में सहयोग करने लगा। चिकित्सकों द्वारा उसका परीक्षण करने के बाद निष्कर्ष दिया है कि योगेश मनोरोगी है। चिकित्सकों ने उसकी रिपोर्ट बनाकर भोपाल भेज दी है। जिसे भेजने में पूरी गोपनीयता बरती गई है। हालांकि योगेश का इलाज करने वाले मनोरोग विशेषज्ञ डॉ कुलदीप सिंह ने सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का हवाला देते हुए कहा कि कोर्ट का आदेश है कि मनोरोगी के विषय में सार्वजनिक तौर पर कुछ भी नहीं बताया जाए। अब योगेश को केंद्रीय जेल वापस भेजा जाना है और गार्ड उपलब्ध होते ही उसे ग्वालियर सेंट्रल जेल से भोपाल भेज दिया जायेगा। योगेश ग्वालियर सेंट्रल जेल के मनोरोगी वार्ड में 6 फरवरी से भर्ती था।

गौरतलब है कि 2 फरवरी को राजा भोज एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया था जब एक युवक ने वहां खड़े निजी अगस्ता हेलिकॉप्टर की तोड़फोड़ कर दी। उसके बाद युवक हवाई पट्टी पर यात्रियों के साथ उड़ान भरने वाले एक विमान के सामने लेट गया। वो तो पायलट ने सूझबूझ का परिचय देकर विमान का इंजन बन्द कर दिया जिससे बड़ा हादसा टल गया था। घटना के बाद CISF ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना नाम योगेश त्रिपाठी बताया। युवक की हालत को देखते हुए पुलिस ने उस हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने उसे मानसिक रोगी बताया और ग्वालियर मानसिक आरोग्यशाला रेफर कर दिया। 6 फरवरी से योगेश ग्वालियर सेंट्रल जेल के मनोरोगी वार्ड में भर्ती था और ग्वालियर मानसिक आरोग्यशाला के चिकित्सक उसका इलाज कर रहे थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews