रेत माफ़ियाओं ने की हवाई फायरिंग, ट्रैक्टर और लोडर जप्त

रेत माफ़ियाओं ने की हवाई फायरिंग, ट्रैक्टर और लोडर जप्त

डबरा/सलिल श्रीवास्तव
एनजीटी की रोक के चलते रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन इस समय पूरी तरह प्रतिबंधित है उसके बावजूद भी रेत माफिया है कि बेखोफ बने हुए हैं यहां तक कि वह दबिश देने वाली पुलिस पार्टी को डराने से भी नहीं चूक रहे| ताजा मामला पिछोर थाना क्षेत्र के गजापुर घाट का है जहां पर बीती रात पुलिस पार्टी पहुंची तो एक ट्रैक्टर रेत से भरा हुआ और लोडर पकड़ में आ गया पुलिस के डर से रेत माफिया भाग खड़े हुए पर रात के अंधेरे में दहशत फैलाने के उद्देश्य हवाई फायरिंग की बाद में पुलिस ने दो लोगों को मय कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है| साथ ही लोडर और ट्रैक्टर को भी जप्त कर पिछोर थाने में रखवा दिया गया है |

पुलिस ने इस पूरे मामले में पाँच लोगों को गिरफ़्तार किया है। ग्वालियर एसपी अमित सांघी के नेतृत्व में बनी फ्लाइंग टीम ने एडीशनल एसपी देहात राय सिंह नरबरिया के निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर एसडीओपी उमेश तोमर के साथ ग़ज़ापुर घाट पर दबिश दी टीम में पिछोर थाना प्रभारी दिलीप समधिया,एसआई सुमित सुमन,एसआई देवेंद्र लोधी,आरक्षक जितेंद्र तिवारी मौजूद थे टीम मौके पर पहुंची तो ट्रैक्टर लोडर पकड़ में आ गए रात अधिक होने पर रेत माफिया मौके से तो भागे पर दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की बताया जा रहा है कि जवाब में पुलिस पार्टी ने भी फायर किए हैं पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी इस बात की पुष्टि करने को तैयार नहीं है पर ग्रामीणों का कहना है कि रात में गोली चलने की आवाज काफी आई इस घटना से इतना तो तय है की रेत का अवैध उत्खनन भले ही बंद हो गया हो पर परिवहन लगातार जारी है सबसे बड़ी बात यह है की ग्वालियर जिले के रेत का ठेका एमपी सेल्स के पास है पर बह प्रतिबंध के चलते इस समय काम नही कर रही है यदि बात कार्यवाही की कि जाये तो जो कार्रवाई की जा रही है वह सिर्फ फ्लाइंग टीम के द्वारा ही की जा रही है यदि थाना क्षेत्रों की बात करें तो डबरा और डबरा देहात से भी रेत का अवैध परिवहन जारी है जिस पर पुलिस पता नहीं किस कारण से अंकुश लगाने में असमर्थ दिख रही है यदि पुलिस यह कहती है कि क्षेत्र में कोई ट्रैक्टर नहीं चल रहा तो बाजार में लगे रेत के ढेर इस बात के पुख्ता सबूत हैं की रेत का अवैध परिवहन अभी भी जारी है।

ग़ज़ापुर घाट पर दबिश दी गई थी एक ट्रैक्टर और लोडर जप्त किया है | रेत माफ़ियाओं ने हवाई फ़ायर किये थे पाँच लोगों को गिरफ़्तार किया है| अवैध कट्टा और राउंड भी मिले, रेत का अवैध परिवहन किसी भी क़ीमत पर नहीं होने दिया जायेगा|
-उमेश तोमर, एसडीओपी डबरा

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews