भोपाल से आये आरक्षक के पॉजिटिव निकलने से हड़कंप, चीनौर थाना क्वारंटाइन

भोपाल से आये आरक्षक के पॉजिटिव निकलने से हड़कंप, चीनौर थाना क्वारंटाइन

डबरा/सलिल श्रीवास्तव| ग्वालियर (Gwalior) देहात थाना चीनौर के सभी पुलिस कर्मियों को क्वांरटाइन (Quarantine) किया गया है। इस थाने पर भोपाल (Bhopal) से आये एक आरक्षक (Constable) ने लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान ड्यूटी की थी। जब वह भोपाल वापस लौटा तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला, जिससे थाने में हड़कंप मच गया। थाने के सभी पुलिसकर्मियों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।

दरसअल मध्य प्रदेश में लॉकडाउन होने के बाद छुट्टी लेकर अलग अलग जिलो में फसे पुलिसकर्मियों को लेकर पूर्व में भोपाल डीजीपी ने आदेश दिया था कि जिस जगह पर पुलिसकर्मी फंसे हैं वहां पास के थाने में जाकर अपनी उपस्थिति देकर वही उसी थाने में ड्यूटी करें। उसी दौरान भोपाल से आए आरक्षक ने ग्वालियर शहर के देहात थाना चीनौर में अमदगी देकर ड्यूटी की थी। वही समय बीत जाने के बाद दोबारा से डीजीपी ने आदेश दिया था कि जिस जगह पर पुलिसकर्मियों ने अमदगी देकर ड्यूटी कर रहे हैं वहां वापस अपने अपने थाना क्षेत्र में पहुचे। तभी चीनौर थाने से आरक्षक को 1 जून 2020 को रवानगी दे दी गई। जब वहां भोपाल पहुंचा और उसका ब्लड सैंपल लिया गया तो आरक्षक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसकी सूचना वहां के अधिकारियों ने ग्वालियर के अधिकारियों को दी। जिस पर पुलिस के अधिकारियों ने स्वास्थ विभाग की टीम को सूचना दी। वही स्वास्थ विभाग की टीम थाने जा पहुंची जहां थाने में पदस्थ 19 पुलिसकर्मियों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल अब 19 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात का पता चल सकेगा कि कितने पुलिसकर्मी नेगेटिव या पॉजिटिव है तब तक के लिए पूरे चीनौर थाने के सभी 19 पुलिस कर्मियों को क्वांरटाइन कर दिया है।

क्या कहा भितरवार एसडीओपी शैलेंद्र सिंह जादौन ने
थाना चीनौर के सभी पुलिस कर्मियों को क्वांरटाइन किया गया है। इस थाने पर भोपाल से आये एक आरक्षक ने लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी की थी। जब वह भोपाल वापस लौटा तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला है। वही थाने के सभी पुलिसकर्मियों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews