Gwalior में “आप” ने लगाई सेंध, महिला कांग्रेस नेत्री को बनाया महापौर प्रत्याशी

Gwalior में “आप” ने लगाई सेंध, महिला कांग्रेस नेत्री को बनाया महापौर प्रत्याशी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  नगरीय निकाय चुनावों में ग्वालियर महापौर प्रत्याशी के लिए “आप” (AAP Gwalior) ने कांग्रेस में सेंध लगा दी। आम आदमी पार्टी ने महिला कांग्रेस (Gwalior Congress) की पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश महामंत्री डॉ रुचि गुप्ता को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। डॉ रुचि गुप्ता ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए “आप” की सदस्यता ग्रहण कर ली।

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने आज ग्वालियर महापौर प्रत्याशी की घोषणा कर दी उन्होंने कांग्रेस नेत्री डॉ रुचि गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है पिछले लम्बे समय से समाजसेवा और कांग्रेस से जुड़ी डॉ रुचि गुप्ता महिला कांग्रेस (MP Congress) में कई पदों पर रही हैं , वे ग्वालियर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रही।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, रिटायरमेंट आयु वृद्धि पर हाई कोर्ट ने सुनाया महत्वपूर्ण फैसला, जाने अपडेट

कुछ महीने पहले अचानक उन्हें जिला अध्यक्ष पद से हटा दिए जाने के बाद डॉ रुचि गुप्ता ने जिला अध्यक्ष पद सहित पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था , लेकिन पिछले दिनों विभा पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद रुचि गुप्ता को महिला कांग्रेस का प्रदेश महामंत्री बनाया था लेकिन आज उन्होंने इस पद से भी इस्तीफा दे दिया और आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली।

ये भी पढ़ें – शिवराज, तोमर, सिंधिया, नरोत्तम ने भरवाया सुमन शर्मा का नामांकन, विकास को लेकर सीएम ने कहीं बड़ी बात

“आप” ज्वाइन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए मुस्कुराते हुए डॉ रुचि गुप्ता ने कहा कि ग्वालियर जैसे स्मार्ट शहर को स्मार्ट मेयर की जरुरत थी इसलिए मैं यहाँ आ गई। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य समाजसेवा है जो वहां संभव नहीं थी इसलिए मैं यहां आ गई। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं भी गिनाई।

ये भी पढ़ें – लोकायुक्त एक्शन : 20,000 रुपये की रिश्वत लेते बिजली कंपनी DGM गिरफ्तार

[dgv_vimeo_video id=”721442650″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews