जीत के जश्न में झूमे “आप” कार्यकर्ता बांटी मिठाई

जीत के जश्न  में झूमे “आप” कार्यकर्ता बांटी मिठाई

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

दिल्ली में एक बार फिर सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस समय जीत की खुशियाँ मना रहे हैं। ग्वालियर में भी पार्टी कार्यकर्ता फूलबाग चौराहे पर पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के बीच सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को माल्यार्पण किया और बाद में एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी मनाई। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर जमकर डांस किया।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि नफरत की राजनीति करने वालों को जनता ने जमीन दिखा दी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के हक में काम किए, विकास किया लेकिन भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़ाने का काम करती रही जिसे जनता ने नकार दिया। पार्टी कार्यकर्ताओ ने कहा कि हैं विकास के मुद्दे पर नगरीय निकाय में प्रदेश में जनता के बीच जायेंगे और दिल्ली की तरह ही जनता हमें यहाँ आशीर्वाद देगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews