AAP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पीएम मोदी और उनकी सरकार पर लगाये गंभीर आरोप

AAP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पीएम मोदी और उनकी सरकार पर लगाये गंभीर आरोप

Gwalior News : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा और शराब मंत्री मनीष सिसोदिया के जेल में बंद होने के बाद से AAP यानि आम आदमी पार्टी भड़की हुई है, पार्टी मोदी सरकार पर मनीष सिसोदिया को साजिशन फंसाने के आरोप लगा रही है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने पीएम मोदी की शिक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं , पिछले दिनों उन्होंने एक चैनल में कार्यक्रम के दौरान और उसके बाद कई बार कई मौकों पर ये कहा है कि देश का प्रधानमंत्री पढ़ा लिखा होना चाहिए।

AAP ने शुरू किया “मोदी हटाओ देश बचाओ” अभियान 

अब आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आन्दोलन छेड़ दिया है, AAP ने “मोदी हटाओ देश बचाओ” के नारे के साथ एक पोस्टर अभियान चलाया है, आम आदमी पार्टी के नेता पूरे देश में आज इस आन्दोलन को चला रहे हैं। ग्वालियर में भी आप आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रुचि गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलबाग चौराहे पर प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी और उनकी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप 

डॉ रुचि गुप्ता ने अरविन्द केजरीवाल की बातों को दोहराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर गंभीर आरोप लगाये, उन्होंने कहा कि जब तक मोदी जी नहीं हटेंगे ये देश नहीं बचेगा , इसलिए हमारी पार्टी देशभर में ये आन्दोलन कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”813138928″]

[dgv_vimeo_video id=”813139274″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews