Aastha Special Train: 2 मार्च को अयोध्या के लिए रवाना होगी भक्तों की आस्था, ग्वालियर के रामभक्तों को विशेष सौगात

indian railway

Aastha Special Train: राम मंदिर के उद्घाटन के बाद भक्त लगातार रामलला को निहारने के लिए पहुंच रहे हैं। भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। भक्तों के अयोध्या पहुंचने से लेकर वहां उनके रहने खाने और सभी तरह की चीजों के बंदोबस्त पर सरकारी और निजी दोनों तरह से काम किया जा रहा है। रेलवे ने भी राम भक्तों को सौगात देते हुए आस्था स्पेशल ट्रेन चला रखी है।

अब झांसी से अयोध्या के बाद ग्वालियर से अयोध्या के लिए भी विशेष ट्रेन चलाई जाने वाली है। 2 मार्च को पहली बार यह ट्रेन ग्वालियर से अयोध्या के लिए रवाना की जाएगी।

ये रहेगा रूट

इस ट्रेन के रूट की बात करें तो यह ग्वालियर से निकलकर इटावा, कानपुर, फतेहपुर और प्रयागराज से अयोध्या जाने वाली है। फिलहाल ऑनलाइन रिजर्वेशन की सुविधा शुरू नहीं की गई है लेकिन यह जल्द ही शुरू हो जाएगी। 2 मार्च को 7 बजे यह ट्रेन ग्वालियर स्टेशन से अयोध्या के लिए निकलेगी और दूसरे दिन 12:55 पर अयोध्या पहुंच जाएगी। वापसी में रात 4 मार्च को 9:20 पर ट्रेन अयोध्या से रवाना होगी और दूसरे दिन दोपहर 3 बजे यात्रियों को ग्वालियर वापस पहुंचा देगी।

रेलवे ने बढ़ाई सुविधा

जब से राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई है इसके बाद रेलवे की ओर से देश के अलग-अलग हिस्सों से अयोध्या तक ट्रेन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। यह सारी ट्रेन इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन की देखरेख में चलाई जा रही है। ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और अगर आंकड़ा ऐसे ही बढ़ता रहा तो ट्रेन की संख्या बढ़ाई जाएगी। आस्था स्पेशल ट्रेन में श्रद्धालुओं को नाश्ते से लेकर खाने तक की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। ये काफी आरामदायक ट्रेन है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews