ग्वालियर के अभिषेक ने कोरोना से जीती जंग, पत्नी संग दीप जलाकर दिया ये संदेश

ग्वालियर के अभिषेक ने कोरोना से जीती जंग, पत्नी संग दीप जलाकर दिया ये संदेश

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

वैश्विक महामारी घोषित हो चुके कोरोना वायरस को पराजित कर रविवार को ही घर लौटे अभिषेक ने पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर अपने घर पर पत्नी और परिवार के साथ दीपक जलाया। अभिषेक ने उम्मीद जताई कि भारत कोरोना को हराएगा और पूरे देश में हो रही रोशनी उसी खुशहाली का आगाज है।

गौरतलब है कि चेतकपुरी निवासी अभिषेक मिश्रा ग्वालियर के पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं उन्हें 21 मार्च को जिला अस्पताल मुरार में भर्ती किया गया था उनकी पहली रिपोर्ट 24 मार्च को आई और वो कोरोना संक्रमित हो गए थे। अभिषेक प्राईवेट कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। टूर उनकी जॉब का हिस्सा है और इसी के चलते खजुराहो में होटल में रुकने के दौरान कोरोना की चपेट में आ गए थे। 24 मार्च के बाद अभिषेक को जयारोग्य अस्पताल भेज दिया गया। जहाँ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में उसे भर्ती किया गया । उपचार के दौरान तीन बार सेम्पल जाँच के लिए भेजे गए और तीनों रिपोर्ट नेगेटिव आई। यानि अभिषेक ने इलाज और अपने हौसले से कोरोना को परास्त कर दिया। रविवार को अभिषेक को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया और रविवार की ही रात नौ बजे अभिषेक मिश्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी के देशव्यापी आह्वान पर पत्नी सुमन के साथ घर पर दीपक जलाएं।

अभिषेक ने कहा है कि लोग हौसला रखें, सकारात्मक रहें, योग करते रहें। हमारा आत्मविश्वास मज़बूत है इसलिए हम भारतीयों का बीमारी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। अभिषेक ने अपील की है कि यदि किसी को सर्दी-जुकाम है तो वह अपने आपको परिवार से अलग कर ले, सावधान रहे और डॉक्टर को दिखाये। अभिषेक ने लॉक डाउन का पूरी तरह से पालन करने की अपील भी की। अभिषेक ने पीएम मोदी के अभियान की सराहना की और कहा कि दीपक जलाना, खुशहाली का प्रतीक है आज इससे भारतवासियों की एकजुटता का प्रमाण भी मिल गया कि संकट की घड़ी में पूरा देश एकसाथ खड़ा है। अभिषेक ने भरोसा जताया कि हम कोरोना को हराएंगे और उसी खुशहाली का ये आगाज है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews