मांग स्वीकार, अब 20 तक चलेगा ग्वालियर व्यापार मेला

मांग स्वीकार, अब 20 तक चलेगा ग्वालियर व्यापार मेला

ग्वालियर।अतुल सक्सेना। सैलानियों के अच्छे रिस्पॉन्स और व्यापारियों की मांग को देखते हुए ग्वालियर व्यापार मेला की अवधि पांच दिन बढ़ा दी गई है अब ये 20 फरवरी तक चलेगा। इस बढ़ी हुई अवधि में राज्य सरकार द्वारा वाहनों। की बिक्री पर रोड टैक्स में दी जा रही 50 प्रतिशत की छूट भी जारी रहेगी।

27 दिसंबर से शुरू हुआ ग्वालियर व्यापार मेला अब 15 फरवरी की बजाय 20 फरवरी तक चलेगा। मेला प्राधिकरण ने व्यापारियों की मांग को स्वीकार कर इसकी अवधि पांच दिन बढ़ा दी है। हालांकि व्यापारी 20दिन बढ़ाने की मांग कर रहे थे लेकिन प्राधिकरण ने इसे पांच दिन के लिए ही बढ़ाने पर सहमति दी। बैठक में तय किया गया कि इस बढ़ी हुई अवधि में वाहनों की बिक्री पर राज्य शासन। द्वारा रोड टैक्स में दी जा रही 50 प्रतिशत की छूट जारी रहेगी।

दुकानों के लिए अगले साल से होगी ऑन लाइन आवंटन की प्रक्रिया

प्राधिकरण की बैठक में तय किया गया कि इस बार तय किया गया है कि हर बार की तरह व्यापारी 31 मार्च तक इस साल के अंत में शुरू होने वाले मेले के लिए दुकानों का रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे जबकि ऑन लाइन प्रक्रिया के लिए अगले साल तक एक सॉफ्टवेयर तैयार करा लिया जायेगा जिससे आवंटन सौ फीसदी ऑन लाइन हो सकेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews