किराए पर गाड़ियां लेकर रखीं गिरवी, धोखाधड़ी करने वाला आरोपी 15 वाहनों के साथ गिरफ्तार

ट्रेवल्स कंपनी को पता चला कि अभय भदौरिया ने फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार करके मेरे द्वारा उपलब्ध कराई गई गाड़ियों को कहीं अन्य व्यक्तियों को गुमराह करके उनके पास गिरवी रख रुपये ले लिये है।
Gwalior Police

ग्वालियर पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने खुद को एक कंपनी का मैनेजर बताकर एक ट्रेवल्स कंपनी से किराये पर चार पहिया गाड़ियां लीं फिर उन्हें गिरवी रख दिया, किराया नहीं मिलने पर ट्रेवल्स कंपनी ने जानकारी ली तब ये खुलासा हुआ, पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया  और उसके कब्जे से 15 गाड़ियां बरामद कर लीं।

एसपी धरमवीर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी भास्कर शर्मा निवासी शताब्दीपुरम फेस-1 ग्वालियर ने क्राइम ब्रांच ग्वालियर में शिकायती आवेदन दिया जिसमें उन्होंने बताया कि वो मधुवन जी ट्रेवल्स का संचालक है तथा अपनी ट्रेवल एजेन्सी के माध्यम से अन्य लोगों को गाडियों की सर्विस प्रोवाइड करवाता हूँ। उन्होंने बताया कि अभय भदौरिया नाम के व्यक्ति ने स्वयं को अवंटेक्स इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मैनेजर के पद पर बताया और मुझसे करीब 19 चार पहिया गाड़ी कंपनी में किराये पर लगाने के लिए ली थी।

ट्रेवल्स एजेंसी को ऐसे हुआ शक 

उन्होंने बताया कि जब अभय भदौरिया द्वारा गाड़ियां सर्विस पर नहीं भेजी एवं किराया नहीं दिया तो उन्हें उस पर संदेह हुआ तो जब उन्होंने अपनी गाड़ियों के बारे में कंपनी के मालिक से बातचीत की तो मुझसे कहा कि अभय भदौरिया नाम का कोई भी व्यक्ति हमारी कंपनी में काम नहीं करता है। बाद में पता चला कि अभय भदौरिया ने फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार करके मेरे द्वारा उपलब्ध कराई गई गाड़ियों को कहीं अन्य व्यक्तियों को गुमराह करके उनके पास गिरवी रख रुपये ले लिये है। काफी दबाव डालने के उपरांत अभय भदौरिया ने मुझे दो गाड़िया वापस की हैं।

घर से आरोपी को दबोचा 

एसपी ने बताया कि इसी प्रकार फरियादी रघुवीर रजक निवासी लोहार मौहल्ला पुरानी छावनी ने भी अभय भदौरिया द्वारा 20 गाड़िया किराए पर लेने की शिकायत की। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी विवेचना शुरू कर दी। एसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की टीमों ने अभय सिंह का पता लगाया और आरोपी को डीडीनगर स्थित उसके घर से पकड़ लिया। पूछताछ में उसने किराए पर गाड़िया लेकर गिरवी रखकर पैसे लेना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर गिरवी रखी गई कुल 15 गाड़िया कीमती बरामद कर लीं जिसकी कीमत  लगभग डेढ करोड़ रुपये बताई गई है।

पुलिस ने जब्त की ये गाड़ियां 

पुलिस ने फरियादी भास्कर शर्मा की मारुति अर्टिगा, टाटा अल्टरोज, मारुति सियाज, टोयोटा अर्बन क्रूजर, महिन्द्र बोलेरो, मारूति स्विफ्ट, महिन्द्र स्कार्पियो कंपनी की कुल 08 वाहन जप्त किये। फरियादी रघुवीर सिंह रजक की मारुति स्विफ्ट, रेनो ट्रायवर, मारुति अर्टिगा, महिन्द्र बोलेरो कंपनी की कुल 07 वाहन जब्त किए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews