सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ एक्शन पोज, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़े MD ड्रग तस्कर, पूछताछ में हुआ ऐसा खुलासा पुलिस भी हैरान

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों (Illegal weapons) के साथ एक्शन पोज डालना यवाओं को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस उनके घर पर पहुंच गई और दो युवाओं को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस (Gwalior Police) ने इनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किये।  इनके तीसरे साथी की तलाश पुलिस कर रही है।

सोशल मीडिया पर अपना स्टेटस बदलना, रोज नए नए एक्शन पोज डालना युवाओं का शौक बन गया है। लेकिन कुछ युवा अपने इस शौक में गैर क़ानूनी काम भी कर जाते हैं जिसकी सजा उन्हें भुगतनी पड़ती है।  ताजा मामला ग्वालियर के मुरार क्षेत्र का हैं।

ये भी पढ़ें – पंचायत चुनावों से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 लाख 50 हजार की अवैध शराब जब्त

ग्वालियर में सोशल मीडिया पर तीन युवाओं का हथियारों के प्रदर्शन वाला और अलग अलग पोज वाला एक वीडियो  वायरल हुआ। वीडियो पुलिस के पास भी पहुंचा। एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि वीडियो की जानकारी हासिल करने पर वो बंशीपुरा में रहने वाले युवाओं का निकला।

ये भी पढ़ें – पीएम मोदी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना अब वक्त की जरूरत है : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

अवैध हथियारों के प्रदर्शन करने वाले युवाओं की पिन पॉइंट जानकारी निकालने के बाद पुलिस उनके घर पहुँच गई और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।  तलाशी लेने पर इनके पास से अवैध हथियार भी मिल गए। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया , पुलिस को अभी इनके तीसरे साथी की तलाश है।

[dgv_vimeo_video id=”715540326″]

[dgv_vimeo_video id=”715540459″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews