110 करोड़ की सरकारी जमीन पर हो रही थी खेती, प्रशासन ने कब्जा हटाया

110 करोड़ की सरकारी जमीन पर हो रही थी खेती, प्रशासन ने कब्जा हटाया

ग्वालियर। कुछ दिन के ब्रेक के बाद जिला प्रशासन फिर से माफिया के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। प्रशासन ने डोंगरपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर हो रही खेती को नष्ट कर जमीन को कब्जे में ले लिया।

एंटी माफिया अभियान के तहत जारी अभियान के अन्तर्गत ग्वालियर जिला प्रशासन की टीम एसडीएम अनिल बनवारिया के नेतृत्व में शहर से सटे  डोंगरपुर गांव पहुंची। प्रशासन को शिकायत  मिली थी कि यहां कुछ लोग सरकारी जमीन पर खेती कर रहे हैं। टीम ने जब मौके पर देखा तो 11 सरकारी सर्वे नंबरों पर 13 लोगों के कब्जे मिले । ये लोग लंबे समय से सरकारी जमीन पर खेती कर रहे थे। टीम ने जेसीबी मशीन से खेती को नष्ट कर दिया और 110 करोड़ रुपए कीमत की सरकारी जमीन को मुक्त करा लिया। इस कब्जे के अलावा जिला प्रशासन को शिकायत मिली है कि मर्सी होम के पीछे सरकारी जमीन पर भी कुछ लोग खेती कर रहे हैं। प्रशासन शिकायत की जांच कर यहां भी जल्दी कार्रवाई करेगा।।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews