ब्लैक में खाद बेच रहे दुकानदार पर चला प्रशासन का डंडा, दुकान को किया सील, मामला दर्ज

Gwalior News black marketing of fertilizer

Gwalior News : इस समय किसान को सबसे ज्यादा खाद की जरूरत है, सरकार इसकी आपूर्ति के पूरे प्रयास कर रही है, बावजूद इसके दुकानों और खाद वितरण केन्द्रों पर लम्बी लम्बी लाइन दिखाई दे रही हैं और इस सबके बीच दुकानदार काली कमाई के लिए ब्लैक में खाद बेचने से भी बाज नहीं आ रहे , ग्वालियर में एक ऐसे ही दुकानदार की दुकान को प्रशासन ने सील कर उसके खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज किया है ।

भितरवार में दुकानदार ब्लैक में बेच रहा था खाद, प्रशासन का छापा  

जानकारी के अनुसार ग्वालियर जिले के भितरवार विकासखंड में प्रशासन को शिकायत मिल रही थी कि करेरा रोड स्थित  अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी पर खाद महंगी कीमतों पर बेची जा रही है, शिकायत की जांच के लिए एसडीएम भितरवार देवकीनंदन सिंह ने एक टीम को वहां भेजा और जब शिकायत सही मिली तो उन्होंने छापामार कार्रवाई की। दुकान पर ब्लैक मार्केटिंग के साथ साथ अन्य कई अनियमितताएं भी मिली, दुकानदार को ग्वालियर जिले में केवल खाद बेचना थी लेकिन वो शिवपुरी जिले के किसानों को भी खाद बेच रह था जो नियम विरुद्ध था।

दुकान को सील किया,  पुलिस थाने में मामला दर्ज 

एसडीएम ने अनियमितता मिलने पर  ब्लैक में खाद बेच रहे और कारोबारी को फटकार लगाई और फिर अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी को सील कर दिया, सील करने के बाद मामले की शिकायत भितरवार पुलिस थाने में की गई, एडिशनल एसपी ग्रामीण निरंजन शर्मा ने बताया कि  भितरवार प्रशासन के अधिकारियों ने खाद की कालाबाजारी की शिकायत पर कार्रवाई की है जहाँ उन्होंने ब्लैक मार्केटिंग करते पाए गए अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी के मालिक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”888221902″]

प्रशासन ने खाद गोदाम खुलवाकर आपूर्ति व्यवस्थित की 

उधर चीनोर के किसानों के भी भितरवार से खाद खरीदने के कारण वहां अव्यवस्था हो रही थी जिसपर एसडीएम ने राज्य विपणन संघ चीनोर के खाद गोदाम को खुलवाकर वहां से खाद का वितरण शुरू करवाया, उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर खाद की कालाबाजारी कोई नहीं करेगा, उन्होंने किसानों को परेशानी नहीं होने की चेतावनी देते हुए कहा कि टोकन व्यवस्था कर आसानी से खाद का वितरण कराया जाये जिससे सभी किसानों को खाद मिल सके।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews