प्रशासन का बड़ा कदम, कोविड अस्पताल और सेंटर की निगरानी करेंगे अलग अलग अधिकारी

प्रशासन का बड़ा कदम, कोविड अस्पताल और सेंटर की निगरानी करेंगे अलग अलग अधिकारी

ग्वालियर । अतुल सक्सेना| जिले में बढ़ते कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने जिला प्रशासन को चिंता में डाल दिया है। जिसके बाद प्रशासन ने कोरोना वायरस कोविड-19 से संक्रमित मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएँ मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन ने प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए हैं। जिले में संचालित सभी कोविड हॉस्पिटल एवं सेंटर के लिए अलग-अलग प्रभारी अधिकारी की तैनाती की गई है। प्रभारी अधिकारी अपने प्रभार के कोविड हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जे.ए.एच. परिसर स्थित सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल की निगरानी की जवाबदेही उपायुक्त सहकारिता सी.पी.एस. भदौरिया (मो. 8120529181) को सौंपी है। इसी तरह बिरला हॉस्पिटल के लिए जिला नापतौल अधिकारी एस. के. उइके (मो. 9425089975), जिला चिकित्सालय मुरार स्थित रैन बसेरा के लिए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर. वी. एस. ठाकुर (मो. 9691876538), आईटीएम हॉस्पिटल के लिए सहायक संचालक उद्यानिकी सुरेन्द्र सिंह तोमर (मो. 8319165023), एमपीसीटी हॉस्पिटल के लिए जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती प्रियंका कुलश्रेष्ठ (मो. 9305239704), ईएसआई हॉस्पिटल के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक अरविन्द बोहरे (मो. 9826239779), आयुर्वेदिक कॉलेज हॉस्पिटल के लिए जिला मत्स्य अधिकारी वी.के. श्रीवास्तव (मो. 8871247655) एवं श्रमोदय हॉस्पिटल के प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास राजीव सिंह (मो. 9425136317) को दी गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews