युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में AIDYO का प्रदर्शन, चेतावनी- ये सब बर्दाश्त के बाहर

युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में AIDYO का प्रदर्शन, चेतावनी- ये सब बर्दाश्त के बाहर

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। भोपाल में कल प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार युवाओं (Unemployed youth) पर लाठीचार्ज  (Lathicharge) और प्रदेश में विभिन्न विभागों में भर्ती पर लगी रोक के विरोध में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन (All India Democratic Youth Organization) ने आज फूलबाग चौराहे पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे युवाओं का नेतृत्व कर रहे AIDYO के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे का कहना था कि सरकार रोजगार नहीं दे रही। सरकारी विभागों में भर्ती बंद हैं, लाखों पद खाली पड़े हैं इन्हे भरने की जगह खत्म किये जा रहे हैं और यदि बेरोजगार रोजगार मांगने के लिए शांति पूर्वक आंदोलन करता है तो उसपर डंडे बरसाए जाते हैं ये अन्याय है। इसलिए ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ओर्गेनाइजेशन ने प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि अत्याचार बंद नहीं किये गए और भर्तियां नहीं निकाली गई तो आंदोलन तेज किया जायेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews