साथी छात्रा की मदद से सीनियर छात्र ने जूनियर के साथ किया दुष्कर्म, ग्वालियर Amity University का मामला, प्रबंधन चुप

छात्रा जैसे तैसे अपने घर पहुंची, उसकी माँ ने जब उसे गुमसुम देखा तो उससे पूछताछ की जिसके बाद छात्रा ने उसके साथ घटी घटना की जानकारी माँ को दी और फिर माँ ने महाराजपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
Amity University Gwalior

Rape in Amity University Gwalior: देश की प्रसिद्द एमिटी यूनिवर्सिटी का ग्वालियर कैम्पस इन दिनों चर्चाओं में हैं, पिछले दिनों यहाँ पढ़ने वाले एक छात्र की मौत का मामला गरमाया था अब यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, घटना के बाद पीड़ित छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस आरोपी छात्र और उसकी साथी की तलाश कर रही है।

एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली फर्स्ट ईयर की एक छात्रा ने महाराजपुरा थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है, खास बात ये है कि दुष्कर्म की इस घटना में एक अन्य छात्रा भी शामिल है, पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक छात्रा ने बताया कि उसकी एक सीनियर छात्रा बीते बुधवार को उसे अपने साथ कार में यूनिवर्सिटी लेकर गई उसने कार पार्किंग में लगाई, वहां उसका एक साथी छात्र भी आ गया और फिर उसने कुछ पीने के लिए दिया जिससे वो बेहोश हो गई और फिर उस छात्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया फिर भाग गया।

माँ ने गुमसुम देखा तो बेटी ने सुने उसके साथ यूनिवर्सिटी में हुई दरिंदगी 

छात्रा जैसे तैसे अपने घर पहुंची, उसकी माँ ने जब उसे गुमसुम देखा तो उससे पूछताछ की जिसके बाद छात्रा ने उसके साथ घटी घटना की जानकारी माँ को दी और फिर माँ ने महाराजपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने आरोपी छात्र जय सिंह कुशवाह और उसकी साथी छात्रा के साथ दुष्कर्म की धाराओं सहित अन्य धारा में मामला दर्ज कर लिया है, एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि आरोपियों की गिरफ़्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

प्रबंधन की चुप्पी पर खड़े हो रहे सवाल 

खास बात ये दुष्कर्म जैसे बड़ी घटना के इस मामले में भी एमिटी यूनिवर्सिटी प्रबंधन का रवैया ठीक नहीं है, ऐसा लगता है बी फार्मा के सेवंथ सेम के स्टूडेंट की मौत के बाद छात्रों का गुस्सा झेल चुके प्रबंधन ने पिछली घटना से कोई सबक ही नहीं लिया है इसलिए इस घटना पर भी चुप्पी साध ली है, यूनिवर्सिटी के पीआरओ से लेकर प्रो चांसलर तक सब मीडिया से दूरी बनाये हुए है, कोई सवालों से भाग रहा है तो कोई फोन रिसीव नहीं कर रहा, बहरहाल लगातार हो रहे घटनाक्रम से इतना तो कहा जा सकता है कि एमिटी यूनिवर्सिटी का ग्वालियर कैम्पस अब स्टूडेंट्स के लिए सुरक्षित नहीं कही जा सकती है।

[dgv_vimeo_video id=”1023516770″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews