पैसे नहीं मिलने से नाराज भतीजे ने खेला खूनी खेल, भाई- बहनों और चाचा पर किया चाकुओं से हमला

पैसे नहीं मिलने से नाराज भतीजे ने खेला खूनी खेल, भाई- बहनों और चाचा पर किया चाकुओं से हमला

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर में एक ऐसी घटना सामने आई है जिससे लोग सगे रिश्तों पर भरोसा करने में सोचेंगे। एक भतीजे (angry nephew) ने दोस्त के साथ मिलकर अपने सगे चाचा के बच्चों यानि भाई बहनों पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया, चीख पुकार सुनकर जब चाचा बचाने आये तो उनपर भी हमला कर दिया। लेकिन चाचा ने हिम्मत नहीं हारी और करीब 20 मिनट तक संघर्ष कर ना सिर्फ अपने बच्चों की जान बचाई बल्कि आरोपी भतीजे और उसके दोस्त पर पलटवार कर दोनों को घायल कर दिया।

ग्वालियर की पॉश टाउन शिप विंडसर हिल्स के G -8 -12 में रहने वाले रविंद्र कुमार ग्वालियर के रायरू पर स्टेशन मास्टर हैं। उनके मुताबिक बीती रात करीब 1 बजे नोएडा से उनका भतीजा सुमित उर्फ सोनू अपने दोस्त निखिल गुप्ता के साथ घर आया। उसने कहा कि उसको किसी डेथ मे जाना है रात को रुकेगा और सुबह चला जायेगा।

उन्होंने ड्रॉइंग रूम में उन दोनों के सोने की व्यवस्था की और पूरा परिवार सोने चला गया। रात को करीब साढ़े तीन बजे के करीब बच्चों के चिल्लाने की आवाज आई तो वे भागे तो देखा सोनू अपने दोस्त के साथ मिलकर बच्चों पर चाकुओं से हमला कर रहा है। वे घबरा गए लेकिन उन्होंने हिम्मत कर दोनों बेटियों और बेटे को बचाने की हिम्मत जुटाई और दोनों से भिड़ गए। उन्होंने उनके हाथ से जैसे तैसे चाकू छीनने की कोशिश की तो दोनों ने उनपर भी हमला कर दिया।

बच्चों ने पिता को देखकर हिम्मत जुटाई और सोनू और निखिल पर हमला कर दिया उन्हें धक्का दिया और अपनी जान बचाई इसी दौरान हाथ में चाकू होने से वे दोनों भी लहू लुहान हो गए।

शोर सुनकर पड़ोसी और सोसाइटी के। लोगइकट्ठा हो गए और फिर उन्होंने सिरोल थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आरके वर्मा और उनकी दोनों बेटियों और एक बेटे सहित घायल आरोपी सोनू और उसके दोस्त निखिल को अस्पताल में भर्ती कराया।

[dgv_vimeo_video id=”770459866″]

घायल स्टेशन मास्टर आरके वर्मा के मुताबिक वे अपने भतीजे की आर्थिक मदद किया करते थे लेकिन पिछले कुछ दिनों से उन्होंने पैसे देना बंद कर दिये थे जिससे नाराज होकर उसने दोस्त के साथ मिलकर जानलेवा हमला किया है। उधर एक अन्य जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले भतीजा सोनू अपनी पत्नी के साथ चाचा के घर रहने आया था उसका आरोप है कि उस दौरान चाचा चाची ने उसकी पत्नी को परेशान किया था उसका बदला लेने वो आया था। बहरहाल पुलिस ने आरोपी सोनू वर्मा और उसके दोस्त निखिल के खिलाफ धारा 307 हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है। घायलों का अलग अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले को जांच मे ले लिया है हमले की सही वजह जानने की कोशिश कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”770459468″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews