नाराज सिंधिया समर्थकों ने कांग्रेस कार्यालय के नीचे फूँका पुतला

नाराज सिंधिया समर्थकों ने कांग्रेस कार्यालय के नीचे फूँका पुतला

ग्वालियर//अतुल सक्सेना।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस क्या छोड़ी उनके ही गुट के नेता दो धड़ों में बंट गए। एक धड़ावो जिसने सिंधिया में आस्था दिखाते हुए उनके फैसले का स्वागत किया और उनके समर्थन में बिना नुकसान फायदा देखे कांग्रेस से नाता तोड़ लिया और दूसरा धड़ा वो जिसने खुद को कांग्रेसी बताये हुए ना सिर्फ खुद को अलग कर लिया बल्कि सिंधिया का विरोध भो करने लगे। ऐसे ही सिंधिया विरोधी कुछ युवा कांग्रेसियों ने शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय के नीचे ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला फूँका।

सिंधिया का विरोध करने वाले इन युवा कांग्रेसियों का आरोप था कि सिंधिया को मंत्री पद चाहिए था। इसलिए उन्होंने उस पार्टी को छोड़ दिया जिसने उन्हें सबकुछ दिया। आक्रोशित युवाओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बहुत मेहनत के बाद कांग्रेस 15 साल बाद प्रदेश में सत्ता में लौटी है जिसे सिंधिया ने संकट में डाल दिया। उन्होंने कांग्रेस को धोखा दिया लेकिन हम नहीं दे सकते इसलिए हम उनका विरोध कर रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews