Gwalior News: क्रेन हादसे से आक्रोशित युवक ने प्रभारी आयुक्त को मारा चांटा, गिरफ्तार

gwalior

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior) में शनिवार को महाराज बाड़े पर क्रेन हादसे के बाद बौखलाए एक युवक ने प्रभारी नगर निगम आयुक्त (in-charge municipal commissioner) मुकुल गुप्ता को चांटा मार दिया। युवक और ज्यादा हमला कर पाता उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया और महाराज बाड़ा पुलिस चौकी पर ले जाकर बंद कर दिया। युवक का नाम मनोज शर्मा है ये इसी तरह की हरकतों के लिए कुख्यात है।

यह भी पढ़े.. Gwalior News: क्रेन का हिस्सा टूटा, 3 की मौत, एक घायल, प्रभारी मंत्री मौके पर

ग्वालियर के महराज बाड़े पर नगर निगम के पुराने मुख्यालय भवन पर 15 अगस्त की तैयारियों के लिए झंडा लगाने के दौरान क्रेन का हिस्सा टूट गया जिसकी चपेट में आकर नगर निगम के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घटना होते ही महाराज बाड़े पर अफरातफ़री मच गई। सेकडों की संख्या में लोग पहुँच गए।

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के प्रभारी आयुक्त मुकुल गुप्ता भी मौके पर पहुँच गए। इसी बीच भीड़ में से आये मनोज शर्मा नामक युवक ने उन्हें चांटा मार दिया, हालांकि युवक उन्हें और नुकसान पहुंचा पाता उससे पहले ही पुलिस मनोज शर्मा को पकड़ कर ले गई और महाराज बाड़ा पुलिस चौकी (Gwalior Police) में बंद कर दिया।

इस तरह की घटनाओं के लिए कुख्यात है मनोज शर्मा

मनोज शर्मा नामक युवक पहले वकालत करता था, लेकिन कई साल पहले ये उस समय चर्चा मे आया जब इसने भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी(Atal Bihari Vajpayee) का नकली मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। मनोज जिला प्रशासन के एक अधिकारी पर कलेक्ट्रेट में ही चाकू से हमला भी कर चुका है। इसने सुब्रत राय सहारा (Subrat Rai Sahara) पर भी स्याही फेंकी थी। ये ग्वालियर से लेकर दिल्ली (Delhi) तक कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

https://vimeo.com/587067564

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews