एंटी माफिया अभियान – प्रशासन ने मुक्त कराई 4 करोड़ की सरकारी जमीन

एंटी माफिया अभियान – प्रशासन ने मुक्त कराई 4 करोड़ की सरकारी जमीन

ग्वालियर,अतुल सक्सेना । एंटी माफिया अभियान (Anti Mafia Campaign) के अंतर्गत जिले में जारी कार्रवाई के तहत बुधवार को SDM मुरार एच बी शर्मा के नेतृत्व में गए राजस्व, नगर निगम व पुलिस के संयुक्त दल द्वारा भू-माफियाओं के कब्जे से बेशकीमती जमीन को अतिक्रमण (Encroachment) मुक्त कराया। अतिक्रमण से मुक्त कराई गई सरकारी जमीन की कीमत लगभग 4 करोड़ 10 लाख रुपये आंकी गई है।

SDM मुरार एच बी शर्मा ने बताया कि दीनारपुर(Deenarpur) स्थित विभिन्न सर्वे नम्बर की लगभग 1.212 हैक्टेयर शासकीय जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए 19 मकानों की बाउण्ड्रीवॉल तथा यहाँ अवैध रूप से डाली जा रही मुरम की सड़कों को नष्ट किया गया। इसी तरह ग्राम लोहारपुर (Loharpur) के अंतर्गत लगभग डेढ़ बीघा जमीन पर अवैध तरीके से बनाए गए तीन मकान व बाउण्ड्रीवॉल हटाकर इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। श्री शर्मा ने स्पष्ट किया है कि मुरार राजस्व अनुविभाग के अंतर्गत एंटी माफिया अभियान के तहत ऐसी ही कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई को अंजाम देने गए दल में तहसीलदार मुरार डॉ. महेश सिंह कुशवाह, अपर आयुक्त नगर निगम आर के श्रीवास्तव, सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा, संबंधित जोनल अधिकारी व नगर निगम का मदाखलत अमला एवं थाना प्रभारी मुरार सहित पुलिस के अन्य जवान शामिल थे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews