अतिथि विद्वानों का पैनल बनाने आवेदन आमंत्रित, 29 दिसंबर तक कर सकते हैं अप्लाई

Gwalior News

Gwalior News : अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रशिक्षण केन्द्र में एससी-एसटी विद्यार्थियों के लिये विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से पढ़ाने के लिये अतिथि व्याख्याताओं का पैनल तैयार किया जाना है। इस प्रशिक्षण केन्द्र के माध्यम से मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC)  द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा, मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल की विभिन्न परीक्षायें, एसएससी, बैंकिंग तथा रेलवे बोर्ड द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये अध्ययन कराया जाता है।

किन किन विषयों के लिए चाहिए अतिथि विद्वान ?

प्राचार्य शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण केन्द्र के लिये विज्ञान एवं तकनीकी तथा पर्यावरण, अर्थशास्त्र प्रबंधन, भूगोल, समाजशास्त्र और लोक प्रशासन विषयों के लिये अतिथि व्याख्याताओं का पैनल तैयार किया जा रहा है।

कहाँ पर प्रस्तुत करना होगा आवेदन?

जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षण केन्द्र में जिन अतिथि विद्वानों की सेवाएँ ली जायेंगी उन्हें शासन/विभाग द्वारा निर्धारित 800 रुपये प्रति कालखंड(पीरिएड ) की दर से मानदेय देय होगा। प्रति काल खंड की अधिकतम समय सीमा 90 मिनट रहेगी। अध्यापन कार्य के लिये आवेदन दिनांक 29 दिसंबर 2023 तक कार्यालयीन समय में केन्द्र में प्रस्तुत कर सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews