अर्चना तिवारी गुमशुदगी मामले में नया मोड़, ग्वालियर में पदस्थ आरक्षक हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

अर्चना तिवारी के गायब होने के बाद से ही GRP उसकी तलाश कर रही है , इसी बीच जब अर्चना की कॉल डिटेल खंगाली गई तो पुलिस चौंक गई , उसके फोन में एक फोन नंबर मिला जिसपर उसकी लम्बी बात हो रही थी , ये नंबर था ग्वालियर जिले के भंवरपुरा थाने में पदस्थ आरक्षक राम तोमर का।
Archana Tiwari missing case Gwalior

करीब 15 दिन पहले मध्य प्रदेश से गायब हुई अर्चना तिवारी का सुराग अभी तक नहीं मिला है लेकिन पुलिस के पास एक अहम् जानकारी आई जिसने इस मामले को नया मोड़ दे दिया है, अर्चना का कनेक्शन ग्वालियर में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक से निकला है दोनों संपर्क में थे, कहा जा रहा है कि आरक्षक ने अर्चना का इंदौर से ग्वालियर ट्रेन का टिकट भी कराया है, पुलिस ने आरक्षक राम तोमर को हिरासत में ले लिया है, फिलहाल अर्चना कहां है पुलिस ये बताने से बच रही है।

इंदौर से कटनी जाते समय करीब 15 दिन पहले भोपाल से लापता हुई अर्चना तिवारी के मामले में ग्वालियर के भंवरपुरा थाने में पदस्थ आरक्षक राम सिंह तोमर का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि अर्चना के ट्रेन से लापता होने से पहले से ही आरक्षक से लगातार संपर्क था। यही नहीं आरक्षक राम तोमर ने ही अर्चना का इंदौर से ग्वालियर का ट्रेन टिकट भी कराया था। इस मामले में ग्वालियर पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

अर्चना के ग्वालियर और आसपास होने की खबर

कनेक्शन सामने आते ही जी आरपी ने आरक्षक राम तोमर को हिरासत में ले  लिया है, जीआरपी टीम ने देर रात तक पूछताछ की। अभी झाँसी रोड थाने में आरक्षक राम तोमर से पूछताछ जारी है, सूचना ये भी है कि अर्चना ग्वालियर में  या इसके आसपास के जिले में ही है हालाँकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, उधर अर्चना के परिजनों के भी ग्वालियर में पहुँचने की सूचना है।

अर्चना की कॉल डिटेल से हुआ खुलासा 

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक ग्वालियर जिले के भंवरपुरा थाने में पदस्थ आरक्षक राम तोमर, अर्चना तिवारी से फोन पर लगातार संपर्क बना हुआ था। अर्चना के लापता होने के बाद जब उसकी कॉल डिटेल खंगाली गई तो यह राज खुलकर सामने आया। कॉल डिटेल रिपोर्ट में सामने आया कि आरक्षक राम तोमर और अर्चना के बीच लंबी बातचीत हुई थी। इसी आधार पर जीआरपी ग्वालियर ने कार्रवाई करते हुए राम तोमर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

आरक्षक हिरासत में, GRP कर रही पूछताछ 

एडिशनल एसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि आरक्षक से पूछताछ की जा रही है उन्होंने अर्चना रक्षाबंधन पर इंदौर से कटनी जा रही थी लेकिन भोपाल एक पास उनका फोन अचानक बंद हो गया, तभी से उसकी तलाश जारी है लेकिन इस बीच मालूम चला है कि ग्वालियर पुलिस का आरक्षक राम तोमर उसके संपर्क में था उसे जीआरपी ने हिरासत में लिया है उससे पूछताछ की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1111231141″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews