भाजपा पर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, दिग्विजय सिंह की तारीफ की

भाजपा पर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, दिग्विजय सिंह की तारीफ की

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। खरगोन में हुई हिंसा के बाद गरमाया प्रदेश का सियासी मौहाल पूरी तरह से अभी ठंडा नहीं हुआ है, भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर हमले करने से नहीं चूक रहे।  ग्वालियर (Gwalior News) पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव (Arun Yadav) ने भाजपा (BJP Madhya Pradesh) को खरी खरी सुनाई।

वरिठ कांग्रेस (MP Congress) नेता ने कहा कि मुझे भाजपा नेताओं की बुद्धि और संकीर्ण मानसिकता पर तरस आ रहा हैं।  उन्होंने दावा किया और कहा कि आप रिकॉर्ड में देख सकते हैं कि दिग्विजय सिंह(Digvijay Singh) के 10 साल के शासनकाल में प्रदेश में एक भी साम्प्रदायिक हिंसा नहीं हुई।

ये भी पढ़ें – JEE Advanced 2022 पर आई बड़ी अपडेट, नई तिथि जारी, अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, 28 अगस्त को परीक्षा

उन्होंने आरोप लगाया कि मप्र (MP News) में चुनावी मौसम शुरू हो गया है और उसी की परिकल्पना को लेकर ये लोग काम कर रहे हैं। अरुण यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार एक्टिव होता तो जो घटनाएं मध्य प्रदेश में हो रही हैं वो नहीं होती।

ये भी पढ़ें – The Kashmir Files के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने की नई फिल्म को घोषणा, ये होगा नाम

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिए नए नए काम कर रहे हैं , अब वे बुलडोजर मामा बन गए हैं, अरुण यादव ने कहा कि यदि प्रदेश की व्यवस्था ठीक होती तो बुलडोजर की नौबत ही नहीं आती।

[dgv_vimeo_video id=”699762835″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews