Gwalior News: अटल जी का 98वां जन्मोत्सव आज, पैतृक निवास पर भाजपा नेताओं ने अर्पित किये श्रद्धासुमन

Gwalior News: अटल जी का 98वां जन्मोत्सव आज, पैतृक निवास पर भाजपा नेताओं ने अर्पित किये श्रद्धासुमन

Gwalior News : ग्वालियर के सपूत, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आज 98 वा जन्मदिन है। देश सहित उनके गृह नगर ग्वालियर में लोग उन्हें नमन कर रहे हैं। इसी क्रम में ग्वालियर स्थित उनके पुश्तैनी निवास शिंदे की छावनी स्थित कमल सिंह का बाग में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने पहुंचकर श्रद्धा सुमन आ अर्पित किये।

भाजपा नेताओं ने अर्पित किये श्रद्धासुमन

श्रद्धांजलि सभा में जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व मंत्री एवं अटल जी के भांजे अनूप मिश्रा, पूर्व मंत्री माया सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए और उन्होंने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।

ये बोले प्रभारी मंत्री सिलावट

श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसी राम सिलावट ने कहा कि अटल जी ग्वालियर के ही नहीं पूरे देश के लिए आदर्श पुरुष थे, ये हमारा सौभाग्य है कि उन्होंने ग्वालियर में जन्म लिया, मैं प्रभारी मंत्री के नाते उन्हें प्रणाम करता हूँ और संकल्प लेता हूँ उनके दिखाये मार्ग पर चलूँगा।

ग्वालियर गौरव दिवस आज

अटल जी के जन्म दिन के अवसर पर आज 25 दिसंबर को ग्वालियर गौरव दिवस मनाया जा रहा है। शहर के हृदय स्थल महाराज बाड़े पर शाम को मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें अखिल भारतीय कवि सम्मेलन “हमारे अटल, प्यारे अटल” आयोजित किया जायेगा, अटल सम्मान दिया जायेगा, ग्वालियर गौरव सम्मान दिया जायेगा, अनुराधा पौडवाल नाइट होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम शिवराज सिंह चौहान होंगे, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”784203859″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews