सिंध नदी में तीन युवक लापता, रेस्क्यू जारी

सिंध नदी में तीन युवक लापता, रेस्क्यू जारी

डबरा/सलिल श्रीवास्तव| सोमवती अमावस्या और सावन का सोमवार होने के कारण भितरवार क्षेत्र के प्रसिद्ध धूमेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शन करने गए तीन युवक सिंध नदी में नहाते समय हादसे का शिकार हो गए| तीनों युवक ग्वालियर के निवासी बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश में स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की टीम लग गई है| खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू जारी था|

बता दें कि भितरवार क्षेत्र का प्रसिद्ध धूमेश्वर महादेव मंदिर सिंध नदी के किनारे बना हुआ है| यहाँ आस-पास के क्षेत्र से तो ग्रामीण आते ही हैं साथ ही है यह क्षेत्र का बड़ा पिकनिक स्पोट भी है | यही कारण है कि बरसात के मौसम में यहां लोगों की काफी भीड़ लगती है| जिस समय यह हादसा हुआ उस समय कई लोग नदी में नहा रहे थे लोगों ने देखा कि 3 जोड़ी कपड़े पत्थर पर रखे हुए हैं पर बहुत देर तक वहां कोई नहीं दिखा जिससे लोगों को शक हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने वहां लड़कों को नहाते देखा था पर बाद में क्या हुआ उन्हें नहीं पता दस्तावेजों के आधार पर नदी में लापता तीनों युवकों की पहचान दीपक प्रजापति उम्र 20 साल,विशाल चौरसिया तथा हैप्पी शर्मा निवासी चंद्रबदी नाका ग्वालियर के रूप में हुई घटना की जानकारी लगते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया और गोताखोरों की मदद से लापता युबकों की तलाश प्रारंभ कर दी एनडीआरएफ की टीम भी ग्वालियर से भितरवार के लिए रवाना हो चुकी है पर बारिश अधिक होने के कारण सही तरीके से रेस्क्यू नहीं हो पा रहा है लापता युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है जिसके चलते वह लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

इनका कहना
तीन लोगों की डूबे जाने की सूचना मिली थी जिस पर मैं मौके पर पहुंच गया हूं और गोताखोरों की टीम तथा एनडीआरएफ की टीम आ रही है मौके पर तीनों के कपड़े मोबाइल पर्स जूते और हेलमेट मिले हैं
-केपी यादव थाना प्रभारी भितरवार

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews