ना ATM कार्ड बदला ना पासवर्ड पूछा, सिपाही के खाते से निकाले 45000 रुपए

atm-fraud-with-police-constable-

ग्वालियर। जनता के साथ होने वाली धोखाधड़ी को सुलझाने वाली पुलिस को ही बदमाश में ठग लिया। ठगी की घटना एक सिपाही के साथ हुई। खास बात ये है कि बदमाशों ने ठगी के लिए ना ATM कार्ड बदला और ना पासवर्ड पूछा फिर भी खाते से 45 हजार रुपए निकाल लिए। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुरार में रहने वाला मुकेश शर्मा झांसी रोड थाने में आरक्षक है।  उसका बारादरी चौराहे पर SBI ब्रांच में खाता है। 28 जुलाई को वो जब गश्त पर था तब उसके मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज आया। पैसे निकलने के बाद मुकेश के फोन पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि वो जयपुर SBI से बोल रहा है। उसके खाते से पैसे निकल गए हैं अब वो अपना कार्ड ��्लॉक करा दे। सुबह जब मुकेश बैंक पहुंचा तो पता चला कि उसके खाते से दो बार पैसे निकाले गए पहले 25 हजार फिर उसके दो मिनट बाद 20 हजार रुपए निकले और ये पैसे दिल्ली से निकाले गए। मुकेश को इस बात से हैरानी हुई कि उसका ATM कार्ड उसके पास ही था और पैसे निकलने से पहले किसी ने पासवर्ड भी नहीं पूछा फिर भी खाते से पैसे निकल गए। ठगी के बाद आरक्षक मुकेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews