अचंभा : यहाँ वंडर कार का वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय, रात के अंधेरे में पहुंची बीच सड़क पर

अचंभा : यहाँ वंडर कार का वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय, रात के अंधेरे में पहुंची बीच सड़क पर

ग्वालियर। कुछ समय पहले आई फिल्म ” टार्जन – द वंडर कार” में आपने एक बिना ड्राइवर की कार को सड़क पर दौड़ते हुए देखा होगा। ग्वालियर में भी एक ऐसी ही कार का वीडियो वायरल हो रहा है जो बिना ड्राइवर के रात के अंधेरे में बीच सड़क पर पहुँच गई। वीडियो वायरल होने के बाद वंडर कार की चर्चा शहर के लोगों की जुबां पर है। दरअसल थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाले सनी गांगुली का कहना है कि 31 जनवरी की रात उन्होंने अपने घर के दरवाजे पर कार को लॉक कर पार्क किया था। रात को वे अपने कमरे में सोने चले गए तभी देर रात पड़ोसी ने अपनी कार का हॉर्न बजाकर उन्हें जगाया और कहा कि आपने गाड़ी बीच रास्ते में पार्क कर दी है। सनी ने जब अपनी गाड़ी को देखा तो वह भौचक्के रह गए । उनकी समझ में माजरा नहीं आ रहा था उन्होंने तत्काल घर में लगे CCTV जाकर चेक किया तो पता चला कार अचानक बैक हो रही है और उसके नीचे एक बिल्ली का बच्चा बैठा है । दृश्य काफी डराने वाला लग रहा था। फिलहाल शहर के लोगों की जुबां पर वंडर कार की चर्चा जोरों पर है और कार का वीडियो लगातार वायरल हो रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews