Hindi News

हिंदुओं को एकजुट करने 21 नवंबर से 160 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, दुबई और नेपाल के हिंदू भी होंगे शामिल

Written by:Atul Saxena
Published:
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमने हिंदुओं को एकजुट करने का संकल्प लिया है इसलिए इस पद यात्रा में देश का हिंदू बड़ी संख्या में शामिल होगा, इतना ही नहीं पद यात्रा में दुबई और नेपाल में रहने वाला हिंदू भी शामिल होगा। 
हिंदुओं को एकजुट करने 21 नवंबर से 160 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, दुबई और नेपाल के हिंदू भी होंगे शामिल

Bageshwar Baba Dhirendra Krishna Shastri padyatra: भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने और हिंदुओं को एकजुट करने का संकल्प लेने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अब पदयात्रा निकालने वाले हैं, उन्होंने इसका संकल्प लिया है कि वे 160 किलोमीटर पैदल चलकर पिछड़े और बिछड़े लोगों से मुलाकात करेंगे।

ग्वालियर पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि उंच नीच , जाट पात, भेदभाव को मिटाने और हिंदुओं को एकजुट करने लिए वे 160 किलोमीटर की पदयात्रा निकालने वाले हैं, उन्होंने बताया कि उनकी पदयात्रा 21 नवम्बर को बागेश्वर धाम से शुरू होगी और 29 नवम्बर को राम राजा सरकार ओरछा पर जाकर समाप्त होगी।

Padyatra में दुबई और नेपाल के हिंदू भी होंगे शामिल

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमने हिंदुओं को एकजुट करने का संकल्प लिया है इसलिए इस पद यात्रा में देश का हिंदू बड़ी संख्या में शामिल होगा, हम ग्वालियर के लोगों से आह्वान करने आये हैं, इतना ही नहीं इस पद यात्रा में दुबई और नेपाल में रहने वाला हिंदू भी शामिल होगा।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews