
Dhirendra Krishna Shastri
Bageshwar Baba Dhirendra Krishna Shastri padyatra: भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने और हिंदुओं को एकजुट करने का संकल्प लेने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अब पदयात्रा निकालने वाले हैं, उन्होंने इसका संकल्प लिया है कि वे 160 किलोमीटर पैदल चलकर पिछड़े और बिछड़े लोगों से मुलाकात करेंगे।
ग्वालियर पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि उंच नीच , जाट पात, भेदभाव को मिटाने और हिंदुओं को एकजुट करने लिए वे 160 किलोमीटर की पदयात्रा निकालने वाले हैं, उन्होंने बताया कि उनकी पदयात्रा 21 नवम्बर को बागेश्वर धाम से शुरू होगी और 29 नवम्बर को राम राजा सरकार ओरछा पर जाकर समाप्त होगी।
Padyatra में दुबई और नेपाल के हिंदू भी होंगे शामिल
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमने हिंदुओं को एकजुट करने का संकल्प लिया है इसलिए इस पद यात्रा में देश का हिंदू बड़ी संख्या में शामिल होगा, हम ग्वालियर के लोगों से आह्वान करने आये हैं, इतना ही नहीं इस पद यात्रा में दुबई और नेपाल में रहने वाला हिंदू भी शामिल होगा।
[dgv_vimeo_video id=”1019720470″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

