बैंक ऑफ बहरीन एंड कुवैत का सर्वर हैक कर निकाले साढ़े पांच करोड़, गिरोह के तीन सदस्य ग्वालियर से गिरफ्तार

बैंक ऑफ बहरीन एंड कुवैत का सर्वर हैक कर निकाले साढ़े पांच करोड़, गिरोह के तीन सदस्य ग्वालियर से गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मुंबई स्थित बैंक ऑफ बहरीन एंड कुवैत का सर्वर हैक कर साढ़े पांच करोड़ रुपये निकालने वाले शातिर गिरोह के तीन सदस्यों को ग्वालियर पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई पुलिस को सौंप दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक कोचिंग संचालक है और दो उसके स्टूडेंट्स हैं।

Bhopal News : हिन्दू लड़की से शादी कर जबरदस्ती धर्म परिवर्तित करा रहा था ईसाई युवक, केस दर्ज

दरअसल ग्वालियर पुलिस को मुंबई क्राइम ब्रांच से एक मेल आया था जिसमें मुंबई स्थित बैंक ऑफ बहरीन एंड कुवैत के सर्वर को हैक कर इंटरनेट बैंकिंग के जरिये साढ़े पांच करोड़ रुपये निकाल लिए हैं इस गिरोह का सरगना नाइजीरियन है और एक सदस्य को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है जिससे पूछताछ में बताया कि तीन सदस्य ग्वालियर में रहते हैं।

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि मुंबई पुलिस की सूचना के बाद एडिशनल एसपी, सीएसपी, टीआई की टीम बनाई गई। तीन ने मेहनत कर पता लगाया और बंशीपुरा से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 14/15 अगस्त को गिरोह के साथ मिलकर साढ़े पांच करोड़ रुपये इंटरनेट बैंकिंग के जरिये निकाले थे। एसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि इन तीनों के खातों में साढ़े सात साढ़े सात लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। आरोपियों ने बताया कि इन्हें एक ट्रांजिक्शन का 10 से 25 हजार रुपये कमीशन मिलता है। उन्होंने बताया कि सिरोल पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए आरोपियों में एक कोचिंग संचालक है और दो उसके स्टूडेंट्स हैं। एसपी ने कहा कि ग्वालियर पुलिस भी आरोपियों से पूछताछ करेगी क्योंकि जिस गिरोह के साथ ये जुड़े हैं उसका सरगना नाइजीरियन नागरिक है। कैसे ये इनके संपर्क में आये और क्या इन्होंने कोई और घटना तो नहीं की।

https://vimeo.com/597274113

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews