सावधान, अनजान फोन कॉल पर ये एप डाउन लोड किया तो हो सकते हैं ठगी के शिकार

सावधान, अनजान फोन कॉल पर ये एप डाउन लोड किया तो हो सकते हैं ठगी के शिकार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। धीरे धीरे पूरा सिस्टम ऑनलाइन होने के बाद ऑनलाइन क्राइम (online fraud) बढ़ रहा है। एप डाउनलोड करवाकर शातिर ठग लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। ग्वालियर में एक महिला के साथ पौने दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच पुलिस(Gwalior Crime Branch Police)  थाने ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऑनलाइन फ्रॉड (online fraud) की ये घटना ग्वालियर (Gwalior News) की ललितपुर कॉलोनी में रहने वाली स्मृति जैन पत्नी मनीष जैन के साथ हुई। उन्होंने ICICI बैंक में अपने एकाउंट से जुडी कोई शिकायत करने के लिए कस्टमर केयर का टोलफ्री नंबर गूगल पर सर्च किया। नंबर मिलने के बाद उन्होंने उस पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें – सोनिया, राहुल, प्रियंका सहित इन बड़ी हस्तियों को HC का नोटिस , ये है पूरा मामला

थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए शिकायत के निराकरण कराने के लिए क्विक सपोर्ट एप डाउन लोड कराया और महिला से OTP पूछा।  OTP बताते ही महिला के एकाउंट से पौने दो लाख रुपये निकल गए।

ये भी पढ़ें – इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक ढाबे पर पकड़ा सेक्स रैकेट, 8 पुरुष, 7 कॉलगर्ल गिरफ्तार

ऑनलाइन ठगी का शिकार होने के बाद स्मृति जैन अपने पति के साथ क्राइम बैंच पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।  एडिशनल एसपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने कहा कि शिकायत के आधार पर ठगों की तलाश की जा रही है।  उन्होंने जनता से अपील की कि ऑनलाइन से जुडी कोई भी गतिविधि करते समय पूरी सावधानी रखें, नहीं तो ठगी के शिकार हो सकते हैं। एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ भी आपसे अपील करती है कि किसी को अपना पिन नंबर, OTP शेयर नहीं करें पूरी संतुष्टि होने के बाद ही ऑन लाइन से जुड़ी कोई भी गतिविधि संचालित करें।

[dgv_vimeo_video id=”682807498″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews