शहर की साफ सफाई के लिए फिर से शुरू होगी बीट व्यवस्था, 700 नई बीट बनेंगी

शहर की साफ सफाई के लिए फिर से शुरू होगी बीट व्यवस्था, 700 नई बीट बनेंगी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर शहर की साफ सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व व्यवस्थित करने के लिए एक वर्ष से बंद चल रही बीट व्यवस्था फिर से प्रारंभ की जाएगी। इस संबंध में 3 दिन में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।

Panna : “खटिया पर सिस्टम” बीमार युवक को खाट पर लिटाकर ले गए अस्पताल


बालभवन के ऑडोटोरियम में आयेाजित बैठक में निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने बीट व्यवस्था को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि पहले भी प्रत्येक वार्ड व मोहल्ले एवं गली में सफाई के लिए बीट व्यवस्था थी इसे फिर से शुरू किया जायेगा और पूरे शहर में लगभग 700 नवीन बीटें बनाई जाएंगी और प्रत्येक बीट में सफाई कर्मचारी एवं हाथठेला साथ रहेगा और बीट के कर्मचारी का नाम व नम्बर की जानकारी संबंधित क्षेत्र में प्रसारित की जाएगी। जिससे आमजनों को अपने क्षेत्र के सफाई कर्मचारी की जानकारी रहे।

नगर निगम कमिश्नर ने इस संबध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा की तथा बीट व्यवस्था से संबंधित आवश्यक जानकारियां भी प्राप्त की और 3 दिवस में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त संजय मेहता, स्वास्थ्य अधिकारी वैभव श्रीवास्तव, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी, किशोर चौहान सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी एवं स्वच्छता निरीक्षक उपस्थित रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews