
Gwalior News : इस समय चारों तरफ राम नाम की धूम है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली हैं और श्रद्धालुओं का मानना है कि ये ‘राम राज’ आने का सुयोग ही है। कहा जाता है कि राम राज में दूध की नदियां बहती थीं, लेकिन क्या आपने शराब की नदियां बहते देखी हैं। आज हम आपको ऐसा ही कुछ नज़ारा दिखाने जा रहे हैं।
श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन यानी 22 जनवरी को ड्राई डे है..लेकिन ड्राई डे से पहले इतनी शराब मिली है जो जाने कितने शराब-ख़्वार का गला तर करने के लिए काफी थी। बात सिर्फ गला तर होने की नहीं, बल्कि इस अवैध शराब से कई लोगों की जान को खतरा भी हो सकता था। अपने स्वार्थ के लिए दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले ऐसे ही समाज विरोधी लोगों पर आबकारी विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है।
ड्राई डे पर थी अवैध कच्ची शराब बेचने की तैयारी, आबकारी ने की ध्वस्त
22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला विराजेंगे, उनकी प्राण प्रतिष्ठा को जाएगी, इसे देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ड्राई डे घोषित किया है यानि 22 जनवरी को मध्य प्रदेश में शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी, लेकिन अवैध शराब बनाकर लाखों के बारे न्यारे करने वाले वालों ने इस दिन शराब बिक्री की बड़ी तैयारी की हुई थी जिसे आबकारी विभाग ने ध्वस्त कर दिया, ग्वालियर के आबकारी विभाग ने 85 लाख रुपये कीमत की अवैध कच्ची शराब जब्त कर उसे नष्ट कर दिया।
जब हैंडपंप से निकलने लगी शराब तो चौंक गई टीम
मुखबिर की सूचना पर जब ग्वालियर की आबकारी विभाग की टीम शहर से सटे गांव मोहनपुर में कंजरों के डेरे पर पहुंची तो उसे डेरों के आसपास सडान्ध महसूस हुई, तुरंत समझ आ गया कि कच्ची और जहरीली शराब आसपास ही है, आबकारी टीम ने जब खोजबीन शुरू की तो उन्हें जंगल में छिपे हुए प्लास्टिक के ड्रमों में भरी कच्ची शराब मिली, टीम कुछ और आगे बढ़ी तो पोखर (पानी से भरे गड्डे ) में शराब के ड्रम दिखाई दिए, इतना ही नहीं जंगल में जब हैंडपंप दिखाई दिए तो संशय हुआ और जब उन्हें चलाया गया तो हैंडपंप से पानी की जगह शराब निकलने लगी।
85 लाख की शराब जब्त कर की नष्ट, 7 प्रकरण कायम
आबकारी विभाग की टीम ने पोखर से, हैंडपंप के नीचे दबी और जंगल में छिपे शराब के ड्रमों को इकट्ठा किया और खुले गड्डों पोलीथिन के ऊपर सड़ाकर बनाई जा रही शराब को जब्त किया और फिर उसे नष्ट कर दिया, आबकारी विभाग के कंट्रोल रूम प्रभारी मनीष द्विवेदी ने बताया कि ये अवैध कच्ची शराब 22 जनवरी और 26 जनवरी वाले ड्राई डे के दिन बेचने की तैयारी थी , उन्होंने बताया कि तीन बड़े गड्ढों और 35 ड्रामो में लगभग लगभग 85000 किलोग्राम गुडलाहन और 1600 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त की गई और फिर इसे नष्ट मौके पर ही किया गया , इस मामले में कुल 07 प्रकरण कायम किए गए, जब्त कर नष्ट की गई अवैध कच्ची शराब की कुल कीमत 85 लाख रुपये है।
[dgv_vimeo_video id=”904711583″]
[dgv_vimeo_video id=”904711642″]
[dgv_vimeo_video id=”904711686″]
[dgv_vimeo_video id=”904711763″]
[dgv_vimeo_video id=”904711836″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

