ग्वालियर-चंबल: MP उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने विभा बिन्दु डांगोर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

MP News

भोपाल।
एमपी में उपचुनाव की तैयारियां जोरों शोरो से चल रही है। बीजेपी जहां सरकार बचाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है वही दूसरी तरफ कांग्रेस कमबैक के मूड में है।यही वजह है कि बीजेपी-कांग्रेस का 24 में से 16 ग्वालियर-चंबल की सीटों पर विशेष फोकस है। इसी कड़ी मे कांग्रेस ने विभा बिंदु डांगोर को बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने डांगोर को मध्य प्रदेश कांग्रेस का सोशल मीडिया एवं ग्वालियर चंबल संभाग का आईटी विभाग प्रभारी बनाया गया।अब डांगोर सोशल मीडिया के माध्यम से बीजेपी और शिवराज सरकार की जमकर घेराबंदी करेगी।

—कांग्रेस परिवार श्रीमती डांगोर के उज्ज्वल भविष्य एवं सफलतम कार्यकाल की कामना करता है।

“बधाई एवं शुभकामनाएँ” pic.twitter.com/9FQJluTQzG

— MP Congress (@INCMP) July 12, 2020

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews