
डबरा, सलिल श्रीवास्तव। डबरा (dabra) में अब चैन स्नेचिंग की वारदात बढ़ने लगी है आज मुख्य बाज़ार से अज्ञात लुटेरे महिला के गले से मंगल सूत्र छीन ले गये घटना सीसीटीवी में क़ैद हो गई पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है।
यह भी पढ़े…Government Job 2022 : यहाँ 22 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 11 जुलाई से पहले करें आवेदन
आपको बता दे की नगर के बुजुर्ग रोड पर रहने बाली महिला अपनी अन्य महिला मित्रों के साथ नगर के तहसील मंदिर पर दर्शन करने जा रही थी जब बह शाम सात बजे के लगभग नगर पालिका के पास पहुँची तो अचानक एक मोटर साइकिल आती है उस पर सवार दो लुटेरों में से एक ने महिला के गले पर झपट्टा मारकर मंगल सूत्र छीन लिया और फ़रार हो गये महिला जब तक समझी तब तक लुटेरे फ़रार हो गये, पूरी घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी में क़ैद हो गई।
[dgv_vimeo_video id=”719416591″]
सबसे बड़ी बात यह है कि पूरी घटना नगर के मुख्य क्षेत्र या यूँ कहें कि थाने से सौ कदम की दूरी पर शाम सात बजे घटी जो साफ़ तौर पर इशारा करती है कि अब लुटेरों में पुलिस का ख़ौफ़ नहीं है बीते कल भी बीच बाज़ार से ट्रैक्टर चोरी गया था जिसे पुलिस ने तत्काल बरामद भी कर लिया था पर अब पुलिस को सख़्त कदम उठाने होगे नहीं तो अपराध का यह सिलसिला लगातार बढ़ता रहेगा।
[dgv_vimeo_video id=”719416791″]
