
Gwalior News : 17 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर ग्वालियर पुलिस बहुत एक्टिव और अलर्ट है, हर संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर है, मुखबिर तंत्र बहुत मजबूत किया हुआ है और इसी का एक अच्छा परिणाम सामने आया है, पुलिस ने दूधिया गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9 अवैध हथियार जब्त किये हैं, पूछताछ में सामने आया कि इसकी गैंग की ट्रिपल जीरो गैंग से दुश्मनी चल रही है और उससे बदला लेने के लिए ये गैंग के सदस्यों के लिए झाँसी से हथियार खरीद कर लाया था, उसने बताया कि उसकी गैंग क्षेत्र में वर्चस्व बनाना चाहती है और लोगों में डर पैदा करना चाहती है, पुलिस दूधिया गैंग के अन्य साथियों की तलाश कर रही है, पुलिस ने कहा कि ट्रिपल जीरो के सदस्यों की भी जल्दी तलाश की जाएगी।
पुलिस ने पकड़ा संदिग्ध हथियार तस्कर
एडिशनल एसपी अमृत मीणा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज 09 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियारों की खेप लेकर झांसी बाईपास निरावली तिराहा की तरफ से ग्वालियर शहर में आ रहा है, सूचना मिलते ही पुरानी छावनी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच थाने की टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को हिरासत में लिया और जब उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसमें हथियार मिले।
गैंग के सदस्य से 9 अवैध हथियार जब्त
बैग में पुलिस को 9 अवैध हथियार मिले जिसमें 01 रिवाल्वर 32 बोर, 07 देशी कट्टे 315 बोर, 01 अधिया 315 बोर और 07 जिंदा राउण्ड बरामद हुए। पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने खुद को दूधिया गैंग का सदस्य बताया और कहा कि ये हथियार वो झाँसी (उत्तर प्रदेश) से खरीदकर लाया है, जो वो अपनी गैंग के सभी 7 सदस्यों के लिए लाया है।
ट्रिपल जीरो गैंग बदला लेना चाहती है दूधिया गैंग
आरोपी ने बताया कि उसकी दूधिया गैंग की दुश्मनी एक और गैंग ट्रिपल जीरो से चल रही है , उस गैंग ने इसके साथियों ने मारपीट की थी जिसका बदला लेने के लिए ये हथियार लाया था और जल्दी ही उससे बदला लेना चाहता था, पुलिस ने कहा कि इस कार्रवाई से जहाँ एक बड़ा गैंग वार होने से बच गया वहीँ इन अवैध हथियारों का चुनाव में उपयोग होना भी रुक गया।
गैंग में 7 सदस्य उम्र केवल 20 से 25 साल
एडिशनल एसपी ने बताया कि दूधिया गैंग का ये सदस्य पहेल भी अपराध कर चुका है की थानों में मामले दर्ज हैं , इसके पिता ने भी हत्या की थी जिसमें वो जेल में बंद हैं, इस गैंग में कुल 7 सदस्य हैं, उम्र 20 – 25 साल है 10वी से 12वी तक पढ़े हैं, इनका इरादा दहशत फैलाकर अपना वर्चस्व कायम करना है।
सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड करते हैं
एडिशनल एसपी ने कहा कि दोनों ही गैंग के सभी सदस्य कम उम्र के होकर अपराध की दुनिया में अपना नाम कमाना चाहते हैं जिसके लिए वह सोशल मीडिया पर अवैध हथियार सहित फोटो व वीडियो डालते रहते हैं और आए दिन वारदात करने की फिराक में रहते हैं। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ पूर्व में कई फायरिंग एवं हत्या का प्रयास, एससीएसटी एक्ट व आर्म्स एक्ट के प्रकरण पंजीबद्ध हैं। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है और ट्रिप जीरो गैंग के बारे में भी पता कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”882859726″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

