राहत की बात, CM से मिले अंचल के तीन मंत्रियों की रिपोर्ट नेगेटिव

राहत की बात, CM से मिले अंचल के तीन मंत्रियों की रिपोर्ट नेगेटिव

ग्वालियर। अतुल सक्सेना| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ग्वालियर चंबल अंचल के उन मंत्रियों पर भी कोरोना का साया मंडरा रहा है जो पिछले दिनों मुख्यमंत्री से मुलाकात और कैबिनेट बैठक में शामिल होकर आये हैं। राहत की बात ये है कि अंचल के तीन मंत्रियों ने अपना टेस्ट कराया है और इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों से जांच कराने की अपील की थी। CM की अपील के बाद मुरैना जिले दो मंत्रियों कैबिनेट मंत्री एन्दल सिंह कंसाना और राज्य मंत्री गिर्राज दंडोंतिया एवं ग्वालियर जिले के कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपनी जांच कराई। तीनों मंत्रियों की जांच रिपोर्ट आज आ गई। राहत की बात ये है कि तीनों मंत्रियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। गौरतलब है कि इन मंत्रियों ने क्षेत्र के विकास को लेकर पिछले दिनों मुख्यमंत्री के साथ वन टू वन चर्चा की थी। उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले ग्वालियर चंबल अंचल के अन्य मंत्री भी अपनी कोरोना जाँच कराएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews