छात्र संघ चुनाव पर बड़ी अपडेट, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने कही ये बड़ी बात

छात्र संघ चुनाव पर बड़ी अपडेट, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने कही ये बड़ी बात

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने छात्र संघ चुनावों (student union elections) को लेकर बड़ी बात कही है। जीवाजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में ग्वालियर पहुंचे डॉ मोहन यादव ने कहा कि हम इस साल चुनाव नहीं कराएँगे।  इस साल हम गुणवत्तापूर्वक पढ़ाई पर ध्यान देंगे और फिर अगले साल चुनाव कराएँगे। दीक्षांत समारोह में शिक्षण सत्र वर्ष 2020-21 की पीएचडी उपाधियाँ, स्नातकोत्तर उपाधियाँ व विभिन्न संकायों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इनमें 90 शोध उपाधि (पीएचडी), 92 स्नातकोत्तर उपाधियाँ एवं 55 स्वर्ण पदक व पुरस्कार शामिल हैं।

जीवाजी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह (Jiwaji University Gwalior Convocation)  शनिवार को आयोजित हुआ। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल (Governor Mangubhai Patel) एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन व इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister of Civil Aviation And Steel Jyotiraditya Scindia)  ने उपाधियाँ एवं स्वर्ण पदक व पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को वीडियो संदेश के जरिए बधाई एवं शुभकामनायें दीं। जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव (Higher Education Minister Dr. Mohan Yadav) के मुख्य आतिथ्य में दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ।

दीक्षांत समारोह में शिक्षण सत्र वर्ष 2020-21 की पीएचडी उपाधियाँ, स्नातकोत्तर उपाधियाँ व विभिन्न संकायों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इनमें 90 शोध उपाधि (पीएचडी), 92 स्नातकोत्तर उपाधियाँ एवं 55 स्वर्ण पदक व पुरस्कार शामिल हैं। दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने कहा खुशी की बात है कि जीएसटी जैसे विषय पर हमारे विद्यार्थी पीएचडी उपाधि प्राप्त कर रहे हैं, जो देश के आर्थिक सशक्तिकरण की ओर सुखद संकेत है। उन्होंने रसायन शास्त्र व भारत की प्राचीन परंपराओं पर शोध करने की आवश्यकता भी बताई। इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विपरीत परिस्थितियों के बाबजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शिक्षा के साथ दीक्षा भी मिलती रहे, इस दिशा में प्रदेश सरकार विशेष रूप से प्रयासरत है। खुशी की बात है कि जीवाजी विश्वविद्यालय ने इस क्रम को जारी रखा है। उन्होंने उपाधियाँ एवं स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनायें दीं। साथ ही कहा कि सफलता के पीछे सच्चे अर्थों में आप सबकी मेहनत के साथ-साथ अभिभावकों, आचार्यों एवं प्राध्यापकों का भी योगदान है। उन्होंने आह्वान किया कि आगे के जीवन में विद्यार्थी जन कल्याण में योगदान देकर शिक्षा की सार्थकता को सिद्ध करें।

ये भी पढ़ें – Raid : इंजीनियर के घर से 5 करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद, गिनने के लिए लगानी पड़ी मशीनें

मीडिया से बात करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुझे इस बात की ख़ुशी है कि नई शिक्षा नीति को देश में सबसे पहले मध्य प्रदेश ने लागू किया और हमारे सभी विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति के आधार पर ही आगे बढ़ रहे हैं।  छात्र संघ के चुनाव कराये जाने के सवाल पर उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस साल तो हम शैक्षणिक गतिविधियों पर ध्यान दे रहे हैं , अगले सत्र में राज्य पाल और मुख्यमंत्री से बात कर छात्र संघ चुनाव कराने पर विचार करेंगे।

ये भी पढ़ें – बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ प्रीतम लोधी ने दिया FIR का आवेदन, पढ़ें पूरी खबर

डॉ मोहन यादव ने कहा कि जब हम छात्र संघ चुनाव लड़ते थे तब पंचायत, नगरीय निकाय चुनाव नहीं होते थे, लम्बा लम्बे गैप होता था, लेकिन अब लोकसभा, विधानसभा चुनावों के साथ साथ पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव भी होते हैं ये चुनाव रेगुलर हो रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस साल छात्रसंघ चुनाव नहीं होंगे, कोविड के कारण व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गई थी , पढाई ही नहीं हुई , अब क्लास लग रही हैं लेकिन अभी गुणवत्तापूर्वक शिक्षा पर ध्यान दे रहे हैं अगले साल चुनाव कराये जायेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”743721930″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews