
टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) का विवादों से भी गहरा नाता है , शो के अन्दर तो ड्रामा चलता ही है लेकिन सोशल मीडिया पर भी कंटेंट क्रियेटर रोज अलग अलग एंगल से शो की चर्चा करते रहते हैं, कंट्रोवर्सी से भरपूर बिग बॉस 19 में इस बार ग्वालियर निवासी तान्या मित्तल लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं हालाँकि उनकी बड़ी बड़ी बातों का इश्यु भी बन रहा है लेकिन तान्या अपनी बातों पर कायम हैं, इस बीच उनके भाई से जुड़ा एक मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया है।
तान्या मित्तल की बड़ी बड़ी बातों में उनके घर का साइज, लक्जरी डेकोरेशन, 8 मंजिल की इमारत, घर के किचिन में लिफ्ट, 150 बॉडी गार्ड आदि आदि शामिल हैं, अब जब ग्वालियर के लोगों को ये सब मालूम चला तो उत्सुकता बढ़ गई और इसी उत्सुकता ने ग्वालियर के एक कंटेंट क्रिएटर ने 150 बॉडी गार्ड की कहानी का पता लगाने का प्रयास किया और इसकी सच्चाई दिखाते हुए एक रील सोशल मीडिया पर डाल दी, अब यही मामला पुलिस तक पहुंच गया है।
कंटेंट क्रिएटर का आरोप तान्या मित्तल के भाई ने दी धमकी
दरअसल ग्वालियर के माधवगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले विश्वम पंजवानी कंटेंट क्रिएटर है वो कॉमिडी वीडियो सहित कई अन्य तरह के कंटेंट के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं, उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक आवेदन दिया है जिसमें उन्होंने बिग बॉस कंटसटेंट तान्या मित्तल के भाई अमितेश मित्तल पर गाली गलौज करने, उन्हें जान से मारने की धमकी देने, घर के नीचे आकर धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगाये हैं।
शिकायती आवेदन में पुलिस से मांगी सुरक्षा
एक वीडियो जारी कर विश्वम पंजवानी ने कहा कि मैंने तान्या मित्तल पर एक रील बनाई थी उसके बाद से उसका भाई अमितेश उसे फोन पर धमका रहा है गालियाँ दे रहा है, वो मेरे घर तक आ गया मुझे पुलिस की सुरक्षा चाहिए , मुझे कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार अमितेश मित्तल और तान्या मित्तल होंगे।
पुलिस ने कही जाँच के बाद एक्शन लेने की बात
सीएसपी किरण अहिरवार ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत आई है उसमें तान्या मित्तल के भाई पर डराने धमकाने का आरोप लगाया है, आवेदन को जाँच में लिया गया है, जाँच के दौरान जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


[dgv_vimeo_video id=”1119056407″]
[dgv_vimeo_video id=”1119056543″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

