स्मार्ट सिटी की बस में तोड़फोड़, बाइक सवार युवकों ने मारे पत्थर

स्मार्ट सिटी की बस में तोड़फोड़, बाइक सवार युवकों ने मारे पत्थर

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा पड़ोसी जिलों के लिये संचालित स्मार्ट सिटी बस सेवा पर शुक्रवार की देर शाम कुछ युवकों पथराव कर तोड़फोड़ कर दी। युवकों ने बस ड्राइवर के साथ मारपीट भी की। बस ग्वालियर से भिंड जा रही थी।

भिंड की तरफ जा रही स्मार्ट सिटी कंपनी की निर्बाध सेवा की बस पर शुक्रवार की देर शाम कुछ युवको ने तोड़फोड़ कर दी। युवकों ने पत्थर मारकर बस के कांच तोड़ दिये। बस के ड्राइवर बलवीर सिंह ने बताया कि जब वे बस लेकर गोले का मंदिर चौराहे पर पहुंचे तभी कुछ युवक बाइक पर आये और उन्होंने बस के आगे बाइक लगा दी और बस पर पत्थर मारकर कांच तोड़ दिये। युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। वो तो गनीमत ये रही कि बस की सवारियों को कोई चोट नहीं आई। ड्राइवर बलवीर ने बताया कि युवक धमकी दे रहे थे कि गोहद तक तुम्हें हमारी गाड़ी के पीछे अपनी गाड़ी चलानी होगी। वरना गाड़ी नहीं चला पाओगे। उन्होंने इसकी शिकायत स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारियों से की है वहीं गोला का मंदिर पुलिस थाने में भी शिकायत की है।

गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान ट्रेन और बसों का संचालन लगभग बंद हो गया था। लेकिन कुछ दिनों बाद प्रशासन ने स्मार्ट सिटी कंपनी के जरिए ग्वालियर से भिंड , गुना, शिवपुरी और दतिया के लिए अनुबंधित बसों को चलाना शुरू किया ताकि यात्रियों को परेशानी नहीं हो। यह बात प्राइवेट बस ऑपरेटरों को हजम नहीं हुई । वह आए दिन स्मार्ट सिटी कंपनी की बसों के संचालन में बाधा उत्पन्न करते रहते हैं और अपने वाहनों को स्मार्ट सिटी के वाहनों से आगे ले जाने की होड़ करते हैं। लोग स्मार्ट सिटी की बसों में बैठना पसंद करते हैं ये बात प्राइवेट बस संचालकों को हजम नहीं होती और वे झगड़े पर उतारू हो जाते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews