भाजपा का हमला, कमलनाथ सरकार के एक साल को बताया पूरी तरह विफल

भाजपा का हमला, कमलनाथ सरकार के एक साल को बताया पूरी तरह विफल

ग्वालियर। प्रदेश की कमलनाथ सरकार के कार्यकाल को कांग्रेस भले से सफल कार्यकाल बता रही हो लेकिन भाजपा ने इसे पूरी तरह विफल कार्यकाल बताया है। प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए ग्वालियर के भाजपा सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि कमलनाथ सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। चाहे किसानों के कर्ज माफी की बात हो या फिर अतिवृष्टि से किसानों की बर्बाद हुई फसलों और उसके मुआवजे  की बात हो या फिर रोजगार की बात हर मामले पर कमलनाथ सरकार विफल साबित रही है। वहीं सरकार द्वारा चलाए जा रहे एंटी माफिया अभियान की तारीफ करते हुए ग्वालियर सांसद ने कहा कि ऐसे माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए। लेकिन भेदभाव भी नहीं होना चाहिए। देखने में आ रहा है कुछ जगह कार्रवाई के दौरान भेदभाव किया जा रहा है। पिक एंड चूज की नीति नहीं होनी चाहिए। केवल भाजपा नेताओं से जुड़े लोगों पर कार्रवाई के सवाल पर सांसद शेजवलकर ने कहा कि हम इसका आंकलन करेंगे और फिर उस हिसाब से आगे रणनीति बनायेंगे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews