प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के सहारे BJP, Congress ने गार्बेज शुल्क माफ करने सहित किये कई वादे

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के सहारे BJP, Congress ने गार्बेज शुल्क माफ करने सहित किये कई वादे

ग्वालियर, अतुल सक्सेना । ग्वालियर में कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) ने आज नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान से मात्र 5 दिन पूर्व अपने अपने वचन पत्र जारी किये। कांग्रेस ने जहां गार्बेज शुल्क जैसे दोहरे कर माफ करने और सुंदर, साफ, हरा भरा शहर बनाने का वादा किया है वहीं भाजपा ने अपनी प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के सहारे एक बार फिर प्रदेश की सभी नगर निगमों पर कब्जे का दावा किया है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP Madhya Pradesh) ने आज संभागीय मीडिया सेंटर पर अपना वचन पत्र (BJP Manifesto) जारी किया। सांसद विवेक शेजवलकर, महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता आशीष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने वचन पत्र जारी किया। सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा कि हमारी सरकार ने 18 साल में जो विकास किए है उसका लाभ हमें मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह से पिछली बार हमने सभी 16 नगर निगमें जीती थी इस बार भी जीतेंगे। आम आदमी पार्टी के फ्री वाले फार्मूले पर भाजपा ने कहा कि विकास में इस तरह की फ्री बातें बाधक बनती हैं।

ये भी पढ़ें – अब आपको नहीं दिखेंगे YouTube पर विज्ञापन, मिलेगा फ्री प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, फॉलो करें ये Steps

उधर कांग्रेस ने भी आज अपना वचन पत्र (Congress Manifesto) जारी किया। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मुकेश नायक ने कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा और प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा की मौजूदगी में वचन पत्र जारी किया। मुकेश नायक ने कहा कि पार्टी ने 10 साल की कार्य योजना बनाई है। हम साफ, सुंदर, प्रकाशयुक्त, हरा भरा शहर बनाएंगे। शहर को गार्बेज शुल्क से मुक्ति दिलाएंगे। कांग्रेस ने ग्वालियर शहर को रोजगार सहित अन्य सुविधाएं भी देने का वादा किया है।

[dgv_vimeo_video id=”726069384″]

[dgv_vimeo_video id=”726069610″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews