भाजपा का पलटवार, कांग्रेस का ही एजेंट निकला जीतू गुर्जर

भाजपा का पलटवार, कांग्रेस का ही एजेंट निकला जीतू गुर्जर

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह (Congress MLA and Leader of Opposition Dr Govind Singh) की यात्रा में कट्टा लेकर घुसे आरोपी जीतू गुर्जर के बहाने सुरक्षा और कानून व्यवस्था को चेतावनी देते हुए मध्य प्रदेश सरकार और भाजपा(BJP Madhya Pradesh)  को घेर रही कांग्रेस (MP Coongress) पर अब भाजपा ने पलटवार किया है।

कल मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह द्वारा भिंड में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ग्वालियर की सीमा पर समापन के समय हुई घटना ने कांग्रेस को शिवराज सरकार को घेरने का मौका दिया, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह सहित, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण सिंह ने इसे सुरक्षा में चूक बताते हुए 20 नवंबर को मध्य प्रदेश पहुँच रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी हमले की आशंका जता दी और कड़ी सुरक्षा की मांग कर दी।

ये भी पढ़ें – मंत्री जी ने शराब और सब्जी को लेकर कही अजीब बात, आदमी पसंद की लाता है

घटना चूँकि ग्वालियर जिले की सीमा में हुई तो ग्वालियर कांग्रेस के नेता अभी एक्टिव हो गए। ग्वालियर कांग्रेस ने अपने फेसबुक पेज पर कुछ तस्वीरें साझा  करते हुए लिखा- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra of Rahul Gandhi) से पहले उपद्रव करने की भाजपा की साजिश बेनकाब, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह की यात्रा पर हमला करने वाला जीतू गुर्जर है भाजपा का एजेंट।

ये भी पढ़ें – गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस से अनुरोध, माफिया को “भारत जोड़ो यात्रा” में नहीं जोड़ें

कांग्रेस के मुखर होने के बाद भाजपा के नेता भी एक्टिव हुए। प्रदेश प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कांग्रेस के प्रदेश स्तर के नेता साहब सिंह गुर्जर के साथ एक फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया – कांग्रेस के नेता साहब सिंह गुर्जर के साथ ये आदमी वही जीतू गुर्जर है, जिसने कांग्रेस की यात्रा पर गोली चलाई , मतलब गंगाधर ही शक्तिमान है।

ये भी पढ़ें – भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस ने जताई हमले की आशंका, मांगी सुरक्षा, कही ये बड़ी बात

उधर कांग्रेस का दावा है कि हमला डॉ गोविंद सिंह की मौजूदगी में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुआ, उस समय वहां 200-250 लोग थे , डॉ गोविंद सिंह के खुद बाइट में पूरा घटनाक्रम बताया और ये भी कहा कि उन्होंने जीतू को वहां से भगा दिया वर्ना उसके साथ भीड़ कुछ भी कर सकती थी।

ये भी पढ़ें – Indian Railways Update : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 144 ट्रेन आज रद्द रहेंगी, IRCTC ने जारी की लिस्ट

लेकिन ग्वालियर पुलिस का इस मामले में अलग ही दावा है, सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने घटनाक्रम का गोविंद सिंह की यात्रा से किसी भी तरह के कनेक्शन से इंकार किया , उन्होंने बताया कि आरोपी जीतू गुर्जर का छोटू तोमर से शराब के कमीशन को लेकर कोई विवाद था।  यात्रा से लौटते समय इनका आमना सामना हुआ और फिर ये घटना हुई। छोटू तोमर की शिकायत पर  जीतू गुर्जर के खिलाफ 307 का प्रकरण दर्ज कर उसे रात को ही गिरफ्तार कर लिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews