BJP विधायक प्रीतम लोधी बोले- नामुमकिन को जो मुमकिन कर दे उसका नाम मोदी है, कांग्रेस को चंबल की गहराई में दफ़न कर देंगे

भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने कहा है कि वे नशे के खिलाफ एक अभियान शुरू करने वाले हैं इसमें वे युवाओं को बताएँगे कि नशे से क्या क्या नुकसान होते हैं जल्दी ही वे इसकी तारीख घोषित करेंगे।
BJP MLA Pritam Lodhi

BJP MLA Pritam Lodhi

अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाले शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की सरकारें बनने से उत्साहित प्रीतम लोधी ने कहा कि अभी तो ये तीन राज्य जीते हैं हमें पूरा हिंदुस्तान चाहिए।

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत से पूरे देश के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है पार्टी कार्यालयों में जश्न मनाये जा रहे हैं मिठाई और झालमुड़ी बांटी जा रही है पार्टी एक विधायक इसे पीएम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व का कमाल कह रहे हैं उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।

भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने भी पीएम मोदी की तारीफ की है, ग्वालियर एसपी ऑफिस में एक पीड़िता को लेकर पहुंचे विधायक ने एसपी से उसके लिए न्याय की मांग की उसके बाद मीडिया से भी बात की, प्रीतम लोधी ने कहा देश में मोदी मैजिक चल रहा है, नामुमकिन को जो मुमकिन कर दे उसका ही नाम मोदी है, मोदी है तो सब मुमकिन है..कांग्रेस ऐसे ही चंबल की गहराई में दफ़न होती जाएगी हम कांग्रेस को चंबल में दफ़न कर देंगे।

कांग्रेस, TMC पर साधा निशाना 

राहुल गांधी और ममता बनर्जी द्वारा वोट चोरी और ईवीएम हैक करने के आरोप के सवाल पर जवाब देते हुए प्रीतम लोधी ने कहा इनके पास और कुछ बचा नहीं है यदि ऐसा है तो बाकि प्रदेशों में भाजपा की सरकार क्यों नहीं बनी दूसरी पार्टियाँ कैसे जीत गई? उन्होंने कहा इनका काम केवल भौंकना रह गया है .. जब हाथी निकलता है और ये भौंकते हैं।

नशे के खिलाफ अभियान शुरू करेंगे प्रीतम लोधी 

नशे में पीएचडी वाले अपने बयान को स्पष्ट करते हुए प्रीतम लोधी ने कहा कि मैंने उसका अनुभव लिया है ज्ञान लिया है इसमें सिर्फ नुकसान है इसलिए मैं युवाओं से अपील करता हूँ कि वे इससे दूर रहें, प्रीतम लोधी ने कहा मैं बहुत जल्दी नशे के खिलाफ एक अभियान शुरू करने जा रहा हूँ। जिसमें युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताऊंगा।

मोदी लोधी जोड़ो पदयात्रा का ऐलान 

भाजपा विधायक ने कहा मैं मोदी लोधी जोड़ो पदयात्रा पर निकलने वाला हूँ, केंद्र सरकार से मंजूरी मिलते ही मेरी पदयात्रा शुरू होगी, उन्होंने कहा हमारे लोधी समाज ने इस देश के लिए कुर्बानियां दी है मैं चाहता हूँ कि देश में भाजपा के पास बहुत मुख्यमंत्री हैं मेरी मोदी जी से मांग है कि एक राज्य में तो लोधी मुख्यमंत्री होना चाहिए, तेलंगाना में टी राजा को मुख्यमंत्री बनाने की मांग करते हुए प्रीतम लोधी ने कल्याण सिंह बाबूजी को भारत रत्न देने की भी मांग की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews