BJP विधायक के बेटे का उत्पात, पड़ोसियों को कुचलने की कोशिश, खड़ी एक्टिवा को स्कॉर्पियों से मारी टक्कर, मासूम बचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Gwalior News

Gwalior News : भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश ने एक बार फिर उत्पात मचाया है, बीती 31 दिसंबर की रात दिनेश ने अपने पड़ोस जलालपुर में रहने वाले को कुचलने की कोशिश की, दिनेश ने तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो भागे और लालू यादव के घर के बाहर खड़ी एक्टिवा में जोरदार टक्कर मार दी , इस दौरान यहाँ खड़ा एक मासूम बाल बाल बच गया, घटना सीसीटीवी में कैद हो गई , पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो पड़ोसी के घर पर चढ़ाई 

पिछोर से भाजपा विधायक बने प्रीतम लोधी के लिए उनका बेटा दिनेश मुसीबत बनता जा रहा है , विधायक का चुनाव जीतते ही एक व्यक्ति को फोन पर धमकाने वाले दिनेश ने कल 31 दिसंबर की रात पड़ोसियों को कुचलने की कोशिश की, दिनेश अपने गाँव जलालपुर में तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो चलाता हुआ लाया और गाँव में ही रहने वाले लालू यादव के घर के बाहर गाड़ी चढ़ा दी , गाड़ी की टक्कर से लालू के घर के बाहर खड़ी एक्टिवा गिर गई गनीमत ये रही कि पास में ही खड़ा एक मासूम टक्कर की चपेट में आने से बच गया।

क्षेत्र में रंगदारी जमाना चाहता है विधायक का बेटा 

लालू यादव के परिजनों ने पुरानी छावनी थाने में घटना की शिकायत की और घटना के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे, जिसके बाद पुलिस ने देर रात दिनेश को गिरफ्तार कर लिया, आपको बता दें कि लालू यादव गैंगस्टर भगवान दास कमरिया का भतीजा है, भगवान दास की कई साल पहले गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी, बताया जाता है कि लालू और दिनेश के बीच रंगदारी ज़माने को लेकर अदावत है।

[dgv_vimeo_video id=”898993564″]

[dgv_vimeo_video id=”899004191″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews