BJP सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी को बताया साजिशों का पुलिंदा, धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा को बताया देश की जरुरत

जातिगत जनगणना के पीछे राहुल गांधी का एजेंडा साजिश भरा है, वे नहीं चाहते देश में लोग एक रहें।
BJP MP Manoj Tiwari

BJP MP Manoj Tiwari’s attack on Rahul Gandhi: भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है, उन्होंने राहुल गांधी को साजिशों का पुलिंदा बताया, आज भारत विरोधी दुनिया की सभी ताकतें राहुल गांधी एक साथ हैं, मनोज तिवारी ने धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा को आज की जरुरत बताया, उन्होंने कहा जब हम एक रहेंगे तभी तो सेफ रहेंगे, मनोज तिवारी बोले ये देश भगवा ए हिन्द था और रहेगा, भाजपा सांसद ने महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम को विपक्ष के गाल पर तमाचा बताया, वहीं संभल में हुए हमले को न्यायपालिका पर हमला बताया।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में शामिल होने के लिए ग्वालियर पहुंचे, उन्होंने पूर्व सांसद प्रभात झा के घर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये और यहाँ मीडिया से बात की, बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा कि एकता की बात हमेशा से ही महत्वपूर्ण रही है देश में बहुत समय तक डिवाइड एंड रूल चलता रहा, ब्रिटिश शासन का जब हम पढ़ते हैं तो उनकी एक विशेष रणनीति ही सामने दिकाही देती है बाँटो और राज करो। प्रधानमंत्री भी इस बात पर जोर दे रहे हैं सबका साथ सबका विकास, सबका साथ होगा तो एकता होगी, इसलिए एक है तो सेफ है इसलिए ये बहुत बड़ी जरुरत है देश के लिए।

ये देश भगवा ए हिंद रहा है और आगे भी रहेगा

मनोज तिवारी ने कहा ये बांटने वाले बहुत सयाने होते हैं हम कब बट जाएंगे हमें पता भी नहीं चलेगा, क्योंकि इन्सान बहुत इमोशनल प्राणी है। धीरेन्द्र शास्त्री हो देवकीनंदन ठकुर हो ये सब लोग जो बता कर रहे हैं आज पहली बार व्यास पीठ की बात को राजपीठ सुन रही है, मैं भी यात्रा में शामिल हो रहा हूं। धीरेंद्र शास्त्री द्वारा गजवा ए हिंद और भगवा ए हिंद के बीच आर पार की लड़ाई के बयान पर उन्होंने कहा कि ये देश भगवा ए हिंद रहा है और आगे भी रहेगा, उन्होंने यात्रा में शामिल होने के लिए भजन गाकर भी सुनाया।

दुनिया भर की भारत विरोधी साजिश करने वाली शक्तिया राहुल गांधी के साथ

जातिगत जनगणना की मांग और और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयानों पर मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी साजिशों का पुलिंदा है, दुनिया भर की जितनी भी भारत विरोधी साजिश करने वाली शक्तिया हैं वो राहुल गांधी के साथ है कि आप आगे बढ़ो हम आपके साथ हैं, राहुल गांधी आज जातिगत जनगणना की बात कर रहे हैं 10 साल इनकी सरकार थी तब क्यों नहीं कराई, इस देश में जाति के आधार पर रिजर्वेशन मिलता है, लेकिन राहुल गांधी का एजेंडा साजिश भरा है, वे नहीं चाहते देश में लोग एक रहें, उन्होंने कहा जब अनुराग ठाकुर ने संसद में इतना कहा कि कुछ लोगों को अपनी जात का पता नहीं और दूसरों की जाति पूछते हैं तो राहुल गांध ने कहा कि उन्हें गाली दी जा रही है, यदि जाति पूछना गाली है तो आप 140 करोड़ लोगों को गाली कटों दे रहे हो।

संभल में न्यायपालिका पर अटैक हुआ है  

उत्तर प्रदेश के संभल में ही हिंसा और मौलाना मदनी द्वारा CJI को लिखे गए पत्र पर मनोज तिवारी ने कहा कि संभल में न्यायालय पर अटैक हुआ है संभल में हम सभी को मिलकर एक ही बात करना चाहि,.मदनी जी को भी यही बात कहनी चाहिए,यदि कोर्ट जांच कर रही है तो जांच में सहयोग कीजिए, यदि जांच दल पर अटैक कर दोगे तो देश क्या उत्तर देगा, विवादों का निदान संविधान करता है आप चाहते हो की लाठी डंडों से फैसला करो यह नहीं हो सकता है। सांसद मनोज तिवारी ने कहा न्यायालय को इस मामले में कड़ा स्टेप लेना चाहिए। देश में लगातार मस्जिदों के सर्वे की मांग उठ रही है इस पर उन्होंने कहा कि हमारा देश बहुत समय तक मुगलों का गुलाम रहा है, अगर उस दौरान कुछ ऐसा हुआ है तो फिर से जांच करनी चाहिए जांच से कुछ लोग क्यों घबरा रहे हैं?

महाराष्ट्र का चुनाव विपक्ष के गाल पर थप्पड़ है 

महाराष्ट्र में CM कौन होगा इस सवाल के जवाब में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सीएम महायुति का ही होगा, हमारा शीर्ष नेतृत्व निर्णय लेगा, विपक्ष पूरी तरह से हताश है और महाराष्ट्र चुनाव परिणाम से वह बौखलाया हुआ है क्योंकि यह परिणाम उनके गाल पर थप्पड़ पड़ने जैसा है। दिल्ली सरकार द्वारा वायु प्रदूषण के लिए MP और UP को जिम्मेदार बताने के आरोपों पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जिस प्रदेश में भी प्रदूषण होता है वहां की जिम्मेदार स्थानीय सरकार ही होती है, दिल्ली के हालत बहुत खराब है मैं MP के ग्वालियर में आया हूं तो मेरी उम्र 15 दिन के लिए बढ़ गई, यदि एक दिन भी दिल्ली में हो तो 15 दिन उम्र कम हो जाती क्योंकि दिल्ली की हवा बहुत खराब हो चुकी है।

मनोज तिवारी ने केजरीवाल को दी चुनौती 

मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल को चेलेंज देते हुए कहा है कि आपकी पार्टी आने वाले समय में सिर्फ एक कहानी बनकर रह जाएगी, लोग कहेंगे कि एक थी आम आदमी पार्टी। मनोज तिवारी ने आने वाले दिनों में दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने का भी दावा किया है। जिसके पीछे उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की मुफ्त की रेवड़ी को अब दिल्ली की जनता समझ गई है। उन्होंने जनता से जो वादा किया है वह कभी पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वे लगातार झुग्गियों में जा रहे हैं और आम आदमी पार्टी की सरकार की पोल पूरा देश देख रहा है, ये लोग सिर्फ झूठ बोलते हैं जिसे जनता समझ चुकी है इससे केजरीवाल और उनकी पार्टी घबराई ही हुई है।

[dgv_vimeo_video id=”1033822761″]

[dgv_vimeo_video id=”1033822853″]

[dgv_vimeo_video id=”1033823964″]

[dgv_vimeo_video id=”1033824228″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews